{"_id":"5c8424bfbdec221447631b9d","slug":"191552164031-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.28 प्रतिशत जांची गईं यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.28 प्रतिशत जांची गईं यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उतर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर शनिवार तक 4.28 प्रतिशत कापियां जांच दी गई हैं। जिसके तहत जिले में 692621 में से 29665 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। शुरुआती दौर में कम उत्तर पुस्तिकाओं के परीक्षण का कारण विभिन्न पत्राचार रहा है।
बता दें कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में 104672 कापियां का मूल्यांकन होना है। जिनमें से शनिवार तक 4820 कापियों का मूल्यांकन हुआ है। जिसके तहत यह केंद्र ऐसा है। जिसमें सबसे कम कापियों का मूल्यांकन हुआ है।
हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में 115350 में से 5359 कापी चेक हो गई हैं। एसएमबी इंटर कालेज में 228248 में से 7765 कापियां चेक हो चुकी हैं। अग्रसेन इंटर कालेज हरदुआगंज में 242351 में से 11721 कापियां को जांच दिया गया है। ऐसे में जिले में अब तक 29665 कापियां चेक हो चुकी हैं। जबकि 660956 कापियों का चेक होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
इस हिसाब से जिले में 4.28 प्रतिशत कापियां का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन केंद्र के अनुसार नौरंगीलाल में 4.60 प्रतिशत, हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में 5.22 प्रतिशत, एसएमबी इंटर कालेज में 3.85 प्रतिशत और अग्रसेन इंटर कालेज में 5.53 प्रतिशत कापियों का मूल्यांकन हुआ है।
नहीं पहुंच रहे डीएचई व परीक्षक
मूल्यांकन केंद्रों पर डीएचई व परीक्षक पहुंच नहीं रहे हैं। शनिवार का आंकड़ा देखें तो 2720 में से 1791 परीक्षक व 284 में से 125 डीएचई अनुपस्थित रहे। इस कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित भी हो रहा है। इसका मुख्य कारण शुरुआती दौर में होने वाला पत्राचार माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कापियों का मूल्यांकन तेज रफ्तार पकड़ने लगेगा।
बता दें कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में 391 में से 236 परीक्षक अनुपस्थित रहे। हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में 363 में से 197 परीक्षक अनुपस्थित रहे। एसएमबी इंटर कालेज में 169 में से 84 गैर हाजिर रहे। जबकि अग्रसेन इंटर कालेज हरदुआगंज में 1144 में से 705 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
जबकि परीक्षकों के ऊपर बैठने वाले हेड (डीएचई) पूरे जिले में 284 तैनात किए गए हैं। जिनमें से नौरंगीलाल में 14, हीरालाल बारसैनी में 16, एसएमबी में 56 और अग्रसेन इंटर कालेज में 39 अनुपस्थित रहे।
जिले में पूर्वांचल की आई हैं कापियां
जिले में बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर पूर्वांचल क्षेत्र की कापियां जंचने के लिए आई हुई हैं। यह सभी कापियां मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को छोड़कर अन्य कार्यालयों से जुड़ी हैं। गौरतलब हो कि कापियों का मूल्यांकन दूसरे जिलों में होता है। जिसके चलते ही पूर्वांचल क्षेत्र की कापियां यहां आई हैं।