फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टेबिल टेनिस में आगरा व अयोध्या मंडल ने मारी बाजी

टेबिल टेनिस में आगरा व अयोध्या मंडल ने मारी बाजी

Thu, 20 Dec 2018 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
टेबिल टेनिस में आगरा व अयोध्या मंडल ने मारी बाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


जिला स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय टेबिल टेनिस महिला-पुरुष प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन सेमीफाइल और फाइनल मैच खेले गए। इसमें पुरुष वर्ग में आगरा मंडल ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग में अयोध्या मंडल विजेता रही। दोनों ही वर्गो में अलीगढ़ मंडल चौथे स्थान पर रहा।


प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 13 मंडलों से करीब 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बुधवार को चार टेबिल पर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में चार सेमीफाइल और चार फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल प्रयागराज और आगरा मंडल के बीच हुआ। इसमें आगरा के आशुतोष ने उज्ज्वल को 3-0 से हराया।
विज्ञापन



वहीं हार्दिक ने 3-0 से मिराज को हराया। आगरा के प्रारूप ने अशफाक को 3-1 से मात दी। वहीं दूसरा सेमीफाइनल अलीगढ़ और मेरठ मंडल के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ के पुलकित ने अभिषेक को 3-0 से हराया। मेरठ के रितेश ने अलीगढ़ के अभिषेक को 3-1 से हराया। इसमें मेरठ मंडल 3-2 से आगे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिला वर्ग सेमीफाइनल में पहला मैच प्रयागराज और कानपुर के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज मंडल ने कानपुर को 3-2 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अलीगढ़ और अयोध्या के बीच हुआ। इसमें अयोध्या मंडल ने अलीगढ़ को 3-0 से हराया। इसके बाद दोनों वर्गोँ के फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में पहला मैच मेरठ और आगरा के बीच हुआ। इसमें आगरा ने मेरठ को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में प्रयागराज ने अलीगढ़ मंडल को 3-1 से हराया। पुरुष वर्ग में आगरा मंडल प्रथम रहा। महिला वर्ग फाइनल में पहला मैच प्रयागराज और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। इसमें अयोध्या ने प्रयागराज को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में कानपुर ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया।


अब एकल और युगल में भिड़ रहे हैं खिलाड़ी
अलीगढ़। जिला स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम मैच होने के बाद अब 13 मंडलों के खिलाड़ी एकल और युगल में भिड़ेंगे। खेल के रेफरी राहुल जैसवाल ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन होना है। बुधवार और गुरुवार को देर रात एकल और युगल के मैच जारी है। गुरुवार को एकल और युगल का दोनों वर्गो में विजेता घोषित किया जाएगा। बताया कि सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।



नौ साल की उर्म में पकड़ा था टेबिल टेनिस का बैट
अलीगढ़। स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में सबसे छोटे ग्यारह वर्ष के खिलाड़ी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में ही टेबिल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। वह डीएस बाल मंदिर में कक्षा छह के छात्र हैं। पहली बार स्कूल में ही अपने सीनीयरर्स को टीटी खेलता हुआ देखा। जब उन्होंने टीटी का बैट हाथ में पकड़ा तो थोड़ा अजीब लगा, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को धूल चटा दी। बताया कि उनके पिता मुकेश वर्मा सुनार हैं और मां संजू वर्मा गृहिणी हैं। छोटी सी उम्र में ही वह कई प्रतियोगिता खेल चुके हैं। चार बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। इसमें दो बार ट्राफी भी जीत चुके हैं। यह उनकी पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें भी वह खिलाड़ियों पर जमकर प्रहार करने से नहीं चूक रहे। मंगलवार को उन्होंने 3-2 से और बुधवार को 3-0 से अपने विरोधी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed