{"_id":"5a42beca4f1c1ba12d8bae6b","slug":"191514323658-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलदुआ के वाइस प्रेसीडेंट को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलदुआ के वाइस प्रेसीडेंट को भेजा जेल
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलदुआ के वाइस प्रेसीडेंट को भेजा जेल
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
नोटबंदी के दौर में नोट बदलवाने के कमीशन के विवाद में सुपरवाइजर को गोली मारने की घटना में महानगर की प्रमुख मीट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री अल दुआ के वाइस प्रेसीडेंट/मैनेजर को लोधा पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
मैनेजर रविवार को हुई इस घटना के बाद से जिला अस्पताल में भर्ती थे, क्योंकि उन्हें हमले के विरोध में पब्लिक द्वारा पीटा गया था। इधर, बवाल के चलते हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों में से 45 कर्मचारियों को मंगलवार को भुगतान भी कर दिया गया, जिससे वह हड़ताल से हट गए और बुधवार से उनके काम पर लौटने की उम्मीद है।
महानगर से सटे गोंडा रोड बाईपास इलाके में लोधा क्षेत्र के गांव अमरपुर कोंडला के पास अल दुआ मीट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की मीट फैक्ट्री के पास में ही उसकी गत्ता फैक्ट्री भी चलती है। इस फैक्ट्री में तालसपुर खुर्द निवासी इकबाल शाह (35) पुत्र मो. शफीक ठेके पर लेबर देने का काम करता है। वह गत्ता फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर भी कार्यरत है।
विज्ञापन
इकबाल के आरोप के अनुसार उसने प्रबंधक ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट/स्थानीय मैनेजर हसीन चौधरी निवासी मोहल्ला मुगल कस्साबपुरा नई दिल्ली के कहने पर नोटबंदी में सवा करोड़ की पुरानी करेंसी बदलवाई थी, जिसका 5 लाख रुपया कमीशन मिलना था। इसके अलावा कर्मचारियों के भुगतान आदि के रुपयों का विवाद था। इसी विवाद में उसे गोली मारी गई।
इस हमले के बाद पब्लिक ने उसे भी पीटा था। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हुए थे। एसओ लोधा वीरेंद्र सिंह इंदौलिया के अनुसार मंगलवार को हसीन चौधरी को इकबाल पर हमले के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
इधर, कंपनी के एचआर हैड परवेज खान के अनुसार हड़ताल पर चल रहे 55 मजदूरों में से मंगलवार को मौके पर मौजूद 45 मजदूरों को उनका तीन माह का मेहनताना दे दिया गया। इसके चलते हड़ताल वापस हो गई है और आज बुधवार से काम शुरू होने की उम्मीद है। इधर, शेष मजदूरों को आने पर भुगतान दे दिया जाएगा।