फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 killed by Corona, 249 found infected

कोरोना से 19 की मौत, 249 मिले संक्रमित

Mon, 03 May 2021 01:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
19 killed by Corona, 249 found infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जिले में 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 249 लोग संक्रमित मिले। 232 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। सरकारी आंकड़ों में कोरोना से तीन लोगों की मौत घोषित की गई है।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में मृत व्यक्ति की रिपोर्ट पर इलाज चलने और मौत के बाद 14 घंटे तक बेड पर रहने वाला ब्रजेश शर्मा के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को हुआ ही था कि इनके बेटे कपिल देव शर्मा ने मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल, अलीगढ़ में रविवार सुबह सात बजे आखिरी सांस ली। वे बाइकिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक कोषाध्यक्ष थे।
विज्ञापन

तालानगरी बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर देव ऋषि शर्मा ने भी मैक्सपोर्ट हॉस्पिटल अलीगढ़ में शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। डॉ. अंकुर अग्रवाल की मां की दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई में 28 वर्षीय काम करने वाले युवक की भी कोविड अस्पताल में बेड न मिलने पर मौत हो गई। युवक की नौकरी मृतकाश्रित में लगी थी। इन सभी को मिलाकर जिले में रविवार को 19 लोगों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों में कोरोना संक्रमण से सिर्फ तीन लोगों की मौत माना गया है। जबकि रविवार को जिले में कुल 249 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
इन संक्रमित लोगों में जिला कारागार में तीन और पुलिस लाइन में एक केस मिला है, जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 16245 पर पहुंच गई है। रविवार को 232 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 13853 पर पहुंच गई है। होम आइसोलेशन में इस समय 1075 मरीज हैं, जिनमें से 176 लोगों को रोग मुक्त घोषित किए गए हैं।

नुमाइश श्मशान स्थल पर जलाए गए 17 शव
कोरोना संक्रमित और संदिग्ध 17 शव रविवार को नुमाइश मैदान स्थित डेडिकेटेड श्मशान स्थल पर जलाए गए। मानव उपकार सामाजिक संस्था ने इस शवों का अंतिम संस्कार किया है। श्मशान स्थल पर सुबह से ही शव पहुंचने लगे थे। संस्था द्वारा लगाए गए मजदूरों को साफ-सफाई कर सुबह से ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार देर रात तक यहां कुल 17 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed