फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19 dengue patients found in Jawan area, 72 in the district

अलीगढ़ः जवां क्षेत्र में मिले डेंगू के 19 मरीज, जिले में 72

Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
19 dengue patients found in Jawan area, 72 in the district
जवां क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 19 लोगों सहित जिले में डेंगू के 72 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बुखार से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में 180 एलाइजा जांच में 72 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जवां क्षेत्र के 19 मरीज सामने आए हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे 24 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से आए नमूनों में 21 पॉजिटिव हैं। टप्पल क्षेत्र के 5 और गोंडा क्षेत्र के तीन लोग डेंगू से पीड़ित हैं। गांव दतावली, मढ़ौली, सीहोर, लक्ष्मणगढ़ी में बुखार का प्रकोप है। दतावली में बुखार से 8, मढ़ौली एवं सीहोर में तीन-तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दतावली में बुखार की चपेट में आए 8 लोगों में चार की उम्र 18 वर्ष से कम है। गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर जांच कर रही है। 89 रोगी बुखार के चिन्हित किए गए हैं। 25 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। शहरी क्षेत्र में भी टीम पहुंची थी। 82 रोगियों की रक्तपट्टिकाएं बनाई गई हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में उपचार के लिए बुखार के 97 मरीज पहुंचे थे। अस्पताल में अभी बुखार के 182 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी बुखार के 70 मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि डेंगू-बुखार की रोकथाम के लिए विभाग गंभीर है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है। त्वरित जांच कर उपचार देने के उद्देश्य से सीएचसी एवं पीएचसी से भी नमूने मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed