फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांव सिकंदरपुर मछुआ में जगाया स्वच्छता का अलख

गांव सिकंदरपुर मछुआ में जगाया स्वच्छता का अलख

Mon, 11 Mar 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर मछुआ में जगाया स्वच्छता का अलख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर मछुआ में हेल्प हाइजीन फाउंडेशन ने महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन के साथ-साथ टूथ ब्रश, साबुन, तेल, क्रीम आदि वस्तुएं वितरित की गईं।

अमेरिका के नार्थ कैरोलिना स्थित शार्लोट शहर की रहने वालीं बबिता अपने गांव सिकंदरपुर मछुआ में स्वच्छता का अलख जगाया। इंजीनियर केपी सिंह की बेटी बबिता पढ़ाई के लिए अमेरिका गईं, तो वह वहीं की होकर रह गईं। बबिता की बेटी सिमरन ने 13 वर्ष की उम्र में अमेरिका में हेल्प हाइजीन फाउंडेशन के नाम से संस्था शुरू की।

संस्था ने अमेरिका में ही स्वच्छता संबंधी छोटी-छोटी आवश्यकता की चीजें जरूरतमंदों को बांटना शुरू किया। धीरे-धीरे भारत में संस्था ने सामाजिक कार्य शुरू किए। ग्राम प्रधान सुशील कुमार सिंह ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया।
विज्ञापन


उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रवासी भारतीय का इस प्रकार भारत के गांवों में आकर कार्य करने की पहल का हम सब लोगों को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चू सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, पंकज अग्रवाल, गौरी सिंह, मेजर जनरल जयदीप भाटी, प्रेम कुमार सिंह, रीता सिंह, डीपी सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, यज्ञदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed