{"_id":"5b7f10f942c792466408c79a","slug":"181535054073-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार की मिट्टी लगाकर लौट रहे मैक्स सवार दुर्घटना में जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार की मिट्टी लगाकर लौट रहे मैक्स सवार दुर्घटना में जख्मी
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के मौलाना आजाद नगर के रिश्तेदार की मौत पर उनकी मिट्टी में शरीक होने आए आगरा के रिश्तेदार वापसी में आगरा रोड पर एक्सीडेंट में जख्मी हो गए। यह सभी लोग मैक्स वाहन में सवार थे।
गुरुवार शाम दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां काफी देर तक उन्हें इलाज दिया जाता रहा। इस दौरान अस्पताल में इलाज में देरी को लेकर पुलिसकर्मियों व डॉक्टर आदि से तीखी नोकझोंक हुई।
वाकये के अनुसार आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी मैक्स सवार दर्जन भर लोग यहां मौलाना आजाद नगर क्वार्सी के लाइन पार इलाके में अपने एक रिश्तेदार यामीन की विद्युत करंट से मौत पर उनके शव के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने यहां आए थे।
विज्ञापन
यामीन पित्ते खां का साला लगता था। देर शाम करीब 6 बजे यह लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर गगन स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आते ट्रक ने मैक्स को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और उसमें सवार ज्यादातर लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गईं। तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां इलाज में लापरवाही को लेकर काफी हुज्जत हुई। किसी तरह हायतौबा पर इलाज शुरू कराया गया। घायलों में पित्ता खान पुत्र गफ्फूर खान (65), पप्पू पुत्र फकीर मोहम्मद (45), बाबबुद्दीन पुत्र गफूर खान (70), धनमन खान पुत्र गफूर खान (50), छोटू पुत्र सलीम (30), नगीना पति शब्बीर (40), मजिदन पति बहिद खान (35), सहिम पुत्र नूरुद्दीन (35), शहनाज पत्नी हनीफ , गोरा पुत्र राम स्नेही, जमीला पत्नी मुमताज, बेबी पत्नी नवी, फैजान पुत्र बिल्ला खान (25), नोना पुत्र बाबुद्दीन (40), नासिद (38), हाफिज खान पुत्र कमरुद्दीन (50), राजू पुत्र बाबुद्दीन (50), वाहन चालक हरिशंकर पुत्र कल्याण सिंह (65) शामिल हैं। यह सभी बिजौली बाह आगरा के रहने वाले हैं। इनमें कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।