{"_id":"5b0c69944f1c1b9e6e8b5155","slug":"181527540116-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... इग्नू में जून सत्र की परीक्षा एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... इग्नू में जून सत्र की परीक्षा एक से
Updated Tue, 29 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून सत्रांत परीक्षा एक जून से शुरू होगी। यह 23 जून तक चलेगी। परीक्षाओं के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 7885 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, श्री वार्ष्णेय कॉलेज, जिला कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
शिकोहाबाद में एके कॉलेज, मैनपुरी में कुंवर आरसीएमएम, इटावा में जनता कॉलेज बकेवर, बदायूं में राजकीय महाविद्यालय, कासगंज में केए पीजी कॉलेज, हाथरस में पीसी बागला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट 222.द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ से हॉल टिकट (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में स्नातकोत्तर, स्नातक के संचालित कार्यक्रम के अलावा पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के शिक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बीसीए व एमसीए के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग से हाल टिकट (प्रवेश पत्र) क्षेत्रीय केंद्र की ओर से जून के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र व परीक्षा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि के संबंध में अपने अध्ययन केंद्र पर जून के पहले हफ्ते में संपर्क करें।