फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 passengers without tickets in the bus, two ATI suspended

अलीगढ़ः बस में बिना टिकट मिले 18 यात्री, दो एटीआई निलंबित

Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
18 passengers without tickets in the bus, two ATI suspended
बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार को हरियाणा के पलवल-बल्लभगढ़ रूट पर बिना टिकट 18 यात्रियों को सफर कराती मिली। यह खुलासा गाजियाबाद के यातायात निरीक्षक के निरीक्षण में हुआ है। सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने दो सहायक यातायात निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चालक-परिचालक की सेवा समाप्ति की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पलवल से बल्लभगढ़ रूट पर यूपी 81 एएफ 8584 नंबर की रोडवेज बस को गाजियाबाद क्षेत्र के यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने रुकवाया। बस पर चालक मुनेंद्र कुमार और परिचालक लोकेश कुमार की तैनाती थी। यात्रियों से टिकट मांगी गई तो उन्होंने बताया कि टिकट तो मिला नहीं। सवारियां बल्लभगढ़ जा रही थीं। तकरीबन 24-25 लोगों से भरी बस में 18 सवारियां ऐसी निकलीं, जिनको टिकट नहीं दिया गा था। यातायात निरीक्षक ने सूचना अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबंधक को दी। क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि चालक मुनेंद्र कुमार व परिचालक लोकेश कुमार की सेवा समाप्ति की जाएगी। अलीगढ़ क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षक वीरेंद्र कुमार व दिनेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

होली पर भी पकड़ा गया था बिना टिकट का खेल
अलीगढ़। हरियाणा के पलवल-बल्लभगढ़ रूट पर बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने का यह खेल नया नहीं है। ऐसा ही प्रकरण होली पर भी सामने आया था। जिसमें दो यातायात निरीक्षक (टीआई) को निलंबित किया गया था। इसके बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोबारा ऐसा प्रकरण सामने आने से परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि यह खेल यातायात निरीक्षक अथवा सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) की मिलीभगत पर होता है। दीपावली से पहले होली त्योहार पर इसी रूट पर एक बस बिना टिकट सवारियों को यात्रा कराते मिली थी। दरअसल टीआई अथवा एटीआई रूट पर जाकर चेकिंग नहीं करते थे। इस वजह से चालक-परिचालक लोगों को बिना टिकट यात्रा कराते थे। दीपावली पर हरियाणा में फिर बिना टिकट सवारियां ढोने के मामले से परिवहन निगम अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। अभी इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed