फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 new dengue patients found in Aligarh

अलीगढ़ः डेंगू के 18 नए मरीज मिले, संख्या 140 तक पहुंची

Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
18 new dengue patients found in Aligarh
डेंगू एवं मलेरिया जनपद में तेजी से पैर पसार रहा है। डेंगू के 18 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक डेंगू की चपेट में आए मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। वहीं 117 लोग अब तक मलेरिया से पीड़ित हुए हैं। मंगलवार को शहर के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 233 बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं 92 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की लैब में मंगलवार को 76 एलाइजा टेस्ट में 18 लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 44 नमूने मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं 23 नमूने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में लिए गए थे। यह इस वर्ष एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। जनपद में अब तक 140 लोग डेंगू एवं 117 लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में बुखार के मरीजों का लगा है तांता
सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों का तांता लगा हुआ है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 1208 लोग ओपीडी में पहुंचे, जिसमें 173 लोग बुखार से पीड़ित थे। वार्ड में 79 बुखार के मरीज भर्ती हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 2120 नए मरीज पहुंचे, जिसमें 60 बुखार के रोगी थे। बुखार से पीड़ित 13 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीहोर में मिले बुखार के 28 रोगी
अकराबाद थाने के सीहोर गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कैंप लगाकर बुखार एवं अन्य मरीजों को चिह्नित कर रहे हैं। वहां पर बुखार के 28 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर बुखार के मरीजों को चिह्नित कर उपचार दे रही है। किट से डेंगू की जांच हो रही है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मलेरिया जांच के लिए रक्त पट्टिकाएं बनवाई जा रही हैं। शहर के प्राइवेट लैब में किट से डेंगू की ज्यादा जांच हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग में किट की रिपोर्ट के आधार पर डेंगू स्वीकार नहीं किया जाता है।
निरोधात्मक कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम द्वारा डेंगू पीड़ित मरीजों के घर के आसपास एंटी लार्वा एवं रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। रोस्टर के आधार पर फॉगिंग की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि घर-घर जांच कर बुखार के मरीजों पर नजर रखी जा रही है।
एक गांव में दो लोगों की हो चुकी है मौत
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सीहोर में बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है। दुखद घटना के बाद से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम रोज पहुंच रही है। गांव में घर-घर में बुखार पीड़ितों की चारपाई बिछी हुई है। कई घरों में डेंगू के लार्वा मिला है। सुबह गंदगी की सफाई एवं शाम में फागिंग कराई जा रही है। जनपद में बुखार से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू पीड़ित एक व्यक्ति की मौत दिल्ली में हुई थी।

अस्पताल में हर तरह के केस आ रहे हैं। डेंगू के कुछ केस आए हैं। टायफायड के अतिरिक्त वायरल के केस आ रहे हैं। मरीजों को समुचित उपचार दिया जा रहा है। किसी क्षेत्र विशेष से ज्यादा केस नहीं आ रहे हैं। मरीजों को हर संभव उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर भर्ती किया जा रहा है।
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed