{"_id":"5c5c9d5abdec2259c0069d83","slug":"171549573466-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि विशाल को मिलेगा मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि विशाल को मिलेगा मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार युवा कवि व लेखक विशाल श्रीवास्तव (अयोध्या/फैजाबाद) को उनके कविता संग्रह ‘पीली रोशनी से भरा कागज’ के लिए प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 9 मार्च को ट्रस्ट के साथ जनवादी लेखक संघ लखनऊ इकाई द्वारा राही मासूम रजा साहित्य एकेडमी के सहयोग से कैफी आजमी सभागार लखनऊ में दिया जाएगा। यह पुरस्कार सुप्रसिद्ध कवि नरेश सक्सेना देंगे।
केपी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 में सुप्रसिद्ध प्रगतिशील कवि डॉ. मलखान सिंह सिसौदिया द्वारा स्थापित यह कविता पुरस्कार पूर्व में नमिता सिंह व कुंवरपाल सिंह द्वारा संपादित पत्रिका ‘वर्तमान साहित्य’ द्वारा संचालित होता था। चार वर्षों से केपी मेमोरियल ट्रस्ट इस पुरस्कार सम्मान का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह पुरस्कार कवि दिनेश कुशवाहा, एकांत श्रीवास्तव, श्री प्रकाश शुक्ल, निशांत, संतोष चतुर्वेदी, प्रदीप मिश्र, संजीव कौशल, भरत प्रसाद, अशोक तिवारी को मिल चुका है।