फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों से बढ़ रहा प्रदूषण

सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों से बढ़ रहा प्रदूषण

Thu, 20 Dec 2018 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों से बढ़ रहा प्रदूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ॉ
विज्ञापन


पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ने बुधवार को कासिमपुर व जवां क्षेत्र में सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर ब्लॉक जवां के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रतीक चौधरी ने की। समिति के प्रबंधक सचिव रंजन राना ने कहा कि सीमेंट बनाने में किलंकर व राख का प्रयोग किया जा रहा है, जो एक धीमा जहर है। इस कच्चे माल का प्रयोग करने के लिए इकाइयों से परिसर तक रेलवे साइडिंग का प्रयोग होना चाहिए।



मगर इसको हरदुआगंज रेलवे स्टेशन पर खुले में ही छोड़ा जा रहा है। जो प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इस दौरान जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन थाना जवां प्रभारी सुनील कुमार को सौंपा। ब्लॉक प्रमुख पति ऋषि कुमार शर्मा को भी एक ज्ञापन सौंपा। इस स्थिति के सुधार में की मांग की। इस मौके पर शैलेश रावत, सचिन शर्मा, जियाउर्रहमान, रितिष यादव, राजेश कुमार गर्ग, जितेंद्र शर्मा, दानिश कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन




सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 से
आरएसएस के संगठन सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 से 23 दिसंबर को पुष्कर में आयोजित होगा। इसमें अलीगढ़ के भी पदाधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी बुधवार को सरोज नगर स्थित सहकार भारती के कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण जादौन ने दी। बताया कि छठे राष्ट्रीय अधिवेशन में 27 प्रदेशों के लगभग 3 हजार सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि व प्रदेश से ही 275 प्रदेश व जिला पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें कार्य समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सहकारिता के माध्यम से लोगों का सामाजिक व आर्थिक विकास कैसे हो आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। शुभारंभ रेलमंत्री पीयूष गोयल करेंगे। 23 दिसंबर को परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, खेल राज्यमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर शामिल रहेंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चमन शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारियों के पंजीकरण हो चुके हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप वर्मा, अलीगढ़ मंडल संयोजक नरेंद्र उपाध्याय, मंडल सह संयोजक बनवारी सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. बृजमोहन सिंह, जिला महिला प्रमुख स्नेहलता शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. कुंज बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, जिला सह संयोजक गुलवीर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, नेत्रपाल सिंह चैहान, गजेंद्र शर्मा, रमेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed