{"_id":"5a25b3a04f1c1b8d698bfa8f","slug":"171512420256-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बी वी लिखी गाड़ियां दौड़ेंगी सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बी वी लिखी गाड़ियां दौड़ेंगी सड़कों पर
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बी वी लिखी गाड़ियां दौड़ेगी सड़कों पर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शोरूम से कार खरीदने के बाद भी संभागीय परिवहन कार्यालय से आरसी जारी न होने की परेशानी झेल रहे वाहन स्वामियों के लिए खुशखबरी है। आज से संभागीय परिवहन कार्यालय से नए नंबरों की सीरीज जारी होने लगेगी।
इसी के साथ वाहन मालिकों को आरसी भी मिलने लगेगी। उधर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। लोगों ने वीआईपी नंबर बुक कराने शुरू कर दिए, हालांकि पुरानी सीरीज के नंबर खत्म होने तक नई सीरीज लागू नहीं की जा सकती।
नई गाड़ियां खरीदने वाले नए नंबरों की सीरीज का इंतजार कर रहे थे। सोमवार तक बी यू सीरीज के तहत नंबर दिए जा रहे थे। अब मंगलवार से बी वी सीरीज के नंबर मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
नए नंबरों का इंतजार कर रहे लोगों को नंबर के साथ ही आरसी भी मंगलवार से जारी होने लगेगी। एआरटीओ प्रशासन अभिताभ चतुर्वेदी के अनुसार पुरानी सीरीज के नंबर कुछ लोग नहीं लेना चाहते, इसलिए परेशानी हो रही थी। मंगलवार से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
वीआईपी नंबरों का वितरण कल से
‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत ऑनलाइन वीआईपी नंबरों की बुकिंग करने वालों को एक दिन का इंतजार और करना होगा। वीआईपी नंबरों का वितरण छह दिसंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होगा।