फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अमर उजाला ओलंपिक का भव्य समापन समारोह आज आरएएफ मैदान पर

अमर उजाला ओलंपिक का भव्य समापन समारोह आज आरएएफ मैदान पर

Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ओलंपिक का भव्य समापन समारोह आज आरएएफ मैदान पर
अमर उजाला ओलंपिक का भव्य समापन आज आरएएफ मैदान पर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2017 का समापन समारोह मंगलवार को दोपहर दो बजे आरएएफ 104 बटालियन के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा करेंगे, जबकि यश भारती से सम्मानित एशियन हैंडबाल फेडेरेशन के महासचिव, इंडियन ओलंपिक कमेटी के सह सचिव आनंदेश्वर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा आरएएफ 104 बटालियन के कमांडेंट हेलाल फिरोज, पूर्व प्रमुख सचिव न्याय एवं जिला जज अमेठी केके शर्मा, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास मल्होत्रा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, एक्सयोर के डायरेक्टर दुर्गेश गुप्ता, मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन स्वप्निल जैन, हिक्स थर्मामीटर के एमडी सिद्धार्थ गुप्ता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समापन समारोह में 16 स्पर्धाओं के करीब एक हजार विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट, ओलंपिक की तर्ज पर उसी भव्यता के साथ आरएएफ की 104 बटालियन के सहयोग से दिए जाएंगे। जिसमें विजेता खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट, ओलंपिक का झंडा अवरोहण किया जाएगा। अलीगढ़ के सभी खेल संघों के सचिवों और प्रमुख पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को हुए ये मुकाबले

सैयद हामिद स्कूल बना फुटबाल का चैंपियन
सैयद हामिद एएमयू स्कूल के मैदान पर सोमवार को फुटबाल का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में सैयद हामिद स्कूल और अलबरकात के बीच कांटे की टक्कर रही। इसमें सैयद हामिद ने 2-0 से खिताब पर कब्जा कर लिया। मुकाबला देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ मौजूद थी। खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आरिफ अली खान, डॉ. रक्षपाल सिंह और अल बरकात की प्रिंसिपल सबीहा ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करके किया। मैच में सैयद हामिद स्कूल के असद और जकीउद्दीन ने एक-एक गोल किए। निर्णायक मंडल में शारिक आफरीदी, सुभानी, अब्दुल्ला शामिल रहे। इस अवसर पर सैयद हामिद स्कूल की टीम के मैनेजर डॉ. मोहम्मद इमरान, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक रजीउल हसन जैदी, नौशाद नजीब, व्यायाम शिक्षक अशरफ खान, डॉ. अरशद जमाल, सबाउद्दीन, स्कूल प्राक्टर डॉ. शकील अहमद सहित जिला फुटबाल संघ के सचिव तौफीक अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौड़ बाक्सिंग क्लब के बाक्सर बने चैंपियन
सोमवार को बाक्सिंग के भी मुकाबलेे हुए। बालक सब जूनियर वर्ग में 30 किलो वर्ग भार में अर्जुन कुमार पहले, नितीश कुमार द्वितीय और अब्दुल अजीज तृतीय स्थान पर रहे। 32 किलो वर्ग भार में अंशु गौड़ पहले, यश उपाध्याय दूसरे और आकाश कुमार तीसरे स्थान रहे। 34 किलो वर्ग भार में मो. जावेद पहले, मो. हम्मान दूसरे और मो. हनीफ तीसरे स्थान पर रहे। 36 किलो वर्ग भार में देव कुमार पहले, सुहेल दूसरे और वहीद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। 38 किलो वर्ग भार में इजहार पहले, ऋषभ बालियान दूसरे और करन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 40 किलो वर्ग भार में महंत सिंह पहले, करन शर्मा दूसरे और शशांक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 42 किलो वर्ग भार में मो. यूसुफ पहले, जगदीश कुमार दूसरे और भूपेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 44 किलो वर्ग भार में आरिफ पहले, अनस दूसरे, और दीपक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।


46 किलो वर्ग भार में नाहिद अंसारी पहले, विजय कुमार दूसरे और अली हसन तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग बालक के 49 किलो वर्ग भार में गौरव सिंह पहले, मो. आसिफ दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 52 किलो वर्ग भार में जमील खान पहले, विपिन कुमार दूसरे और अहमद तीसरे स्थान पर रहे। 56 किलो वर्ग भार में मनोज कुमार पहले, मो. शमीम दूसरे और मो. सफी तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो वर्ग भार में प्रियांशु पहले, प्रेमचंद दूसरे और वसीम अली तीसरे स्थान पर रहे। 64 किलो वर्ग भार में आकाश कुमार पहले, अब्दुल हन्नान दूसरे और उमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 69 किलो वर्ग भार में राज चौधरी पहले, सक्षम दूसरे और युवराज तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो वर्ग भार में देवेंद्र कुमार पहले, कौशल कुमार दूसरे और अविनाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 81 किलो वर्ग भार में ललित कुमार पहले, अरविंद कुमार शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बाक्सर कुसुम (माडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज) और जूनियर वर्ग में गौड़ बाक्सिंग क्लब की भारती शर्मा रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में स्वीटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भूपेंद्र सिंह और जूनियर में गौड़ बाक्सिंग क्लब के प्रियांशु रहे। निर्णायक मंडल में अंकित कुमार, हितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, शिवानी सिंह, कौशल गौड़, अंजलि शर्मा, शिखर चौधरी शामिल थे। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बाक्सिंग संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed