फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सेंटर प्वाइंट पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता..

सेंटर प्वाइंट पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता..

Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता..
सेंटर प्वाइंट पर आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

जुलूस के साथ मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने कलेक्ट्रेट जा रहे भाजपा और कांग्रेस के समर्थक सेंटर प्वाइंट पर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनाें तरफ से मोदी-मोदी एवं राहुल-राहुल के खूब नारे लगे। संयोग अच्छा रहा कि यह तकरार नारों तक सीमित रही। अन्यथा प्रशासन की इस चूक से टकराव की भी नौबत आ सकती थी।

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल भारी भीड़ के साथ नामांकन करने जा रहे थे। एसबीआई मुख्य शाखा से लेकर सेंटर प्वाइंट, समद रोड और रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर समर्थकों की भीड़ थी। इसी बीच मैरिस रोड की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी का जुलूस लेकर समर्थक निकले और सेंटर प्वाइंट चौराहे पर एक-दूसरे के सामने आ गए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी का जुलूस भी एसबीआई की ओर जाना था, जिस पर भाजपा समर्थक नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जब सामने आए तो अपनी-अपनी पार्टी का झंडा फहराते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मोदी-मोदी एवं राहुल-राहुल के नारे लगे। संयोग अच्छा रहा कि तकरार नारे तक सीमित रही। इससे पूर्व कांग्रेस के एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी मानिक चौक पुलिया के पास भी आमने-सामने आए थे।

वहां भी खूब नारेबाजी हुई। इस संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि टकराव जैसी कोई बात नहीं है। सेंटर प्वाइंट पर थोड़ी-बहुत नारेबाजी हुई। तस्वीर महल चौराहे के पास भी भाजपा नेताओं के पहुंचने पर अव्यवस्था का आलम देखने को मिला।

यहां शासन का प्रभाव दिखा और भाजपा नेताओं के साथ-साथ कई कार्यकर्ता भी आरक्षित एरिया में पहुंच गये। विरोधी पार्टी के लोग भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा रहे थे।

शकुंतला एवं अशोक में वाद-विवाद
निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती एवं गैर सरकारी संगठन आहुति के अशोक चौधरी के बीच रामलीला मैदान में कहासुनी हो गई। इसकी वजह से शकुंतला भारती का मूड खराब हो गया।

इस संबंध में अशोक चौधरी का कहना है कि पूर्व मेयर आहुति के सदस्यों को कुछ बोली थी, इसलिए मामूली विवाद हुआ। शकुंतला भारती का कहना है कि मैने किसी को कुछ नहीं कहा और न ही उनका किसी से विवाद हुआ।


उल्लेखनीय है कि रामलीला मैदान में शकुंतला भारती एवं अशोक चौधरी मेयर प्रत्याशी के नामांकन जुलूस के सिलसिले में पहुंचे थे। पूर्व मेयर एवं अशोक चौधरी के बीच कार्यों को लेकर पुराने समय से मतभेद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed