फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ईएसआई क्वार्टस में रह रहे बाहर के लोग

ईएसआई क्वार्टस में रह रहे बाहर के लोग

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ईएसआई क्वार्टस में रह रहे बाहर के लोग
ईएसआई स्टाफ क्वाटर्स में रह रहे बाहर के लोग
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आगरा रोड स्थित ईएसआई हास्पिटल में अपर निदेशक स्वास्थ्य के छापा मार कार्रवाई के बाद वहां पर अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। ईएसआई हास्पिटल में बने स्टाफ क्वाटर्स में बाहरी लोग रह रहे हैं।

जिनके नाम पर यह क्वाटर्स आवंटित हैं उनमें से कुछ लोगों ने यह क्वाटर्स किराए पर उठा दिए हैं। इस पूरे मामले को भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर कहा है कि आगरा रोड स्थित ईएसआई हास्पिटल अनियमितताओं का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मरीजों का उपचार नहीं बल्कि उनके हितों पर डाका डाला जाता है। पत्र में कहा गया है कि शनिवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के निर्देश पर एडी हेल्थ डॉ. गीता प्रधान ने अस्पताल में छापा मारा तो पाया कि वहां पर दवाओं का बंपर स्टाक था लेकि न मरीजों को दवा नहीं दी जा रही थी।

खराब जेनरेटर, बदहाल सफाई व्यवस्था, अनुशासनहीनता भी पायी गई थी। अब पत्र में अस्पताल परिसर में बने स्टाफ क्वाटर्स को बाहरी लोगों को किराए पर उठाने का मामला भी प्रकाश में आया है।


पत्र में इस अस्पताल को आवंटित किए गए धन आदि की जांच करने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed