फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 in Aligarh and one more corona infected in Hathras found

अलीगढ़ में 17 व हाथरस में एक और कोेरोना संक्रमित मिला

Sun, 07 Jun 2020 01:42 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 07 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
17 in Aligarh and one more corona infected in Hathras found
Corona - फोटो : Twitter
लॉकडाउन खुलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमण और तेजी से पांव पसार रहा है। शनिवार को दिनभर में तीन बार में आई रिपोर्ट में जिले के 17 लोग और हाथरस के मुरसान का एक युवक कोरोना संक्रमित घोषित हुए हैं। इस तरह जिले में अब तक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 209 पहुंच गई है। इन खबरों के आने पर दिन भर स्वास्थ्य महकमा चकरघिन्नी बना रहा। संक्रमित घोषित मरीजों को भर्ती कराने से लेकर इलाकों को सैनिटाइज कराने, संपर्क हिस्ट्री खंगालने का काम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन



जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जो संक्रमित घोषित हुए हैं, उनमें निजी लैब की जांच में हाथरस के मुरसान का एक 34 वर्षीय युवक है। वहीं इसी लैब से एसबीआई मुख्य शाखा के तीन और अधिकारी संक्रमित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में शहर के कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक के पहले से संक्रमित नामचीन डॉक्टर परिवार के चार सदस्य, गंभीरपुरा में कोरोना से मृत हार्डवेयर सप्लायर के भाई व उनके दो बेटे, उनकी गूलर रोड निवासी बहन का बेटा और दो किरायेदार संक्रमित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा खैर के गांव उसरम से एक युवक, शहर के सराय सुल्तानी से एक, कटरा मोहल्ला देहली गेट से एक और सासनी गेट से एक अन्य मरीज संक्रमित घोषित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिले में आज निजी लैब से तीन, हाथरस के मुरसान का एक और जेएन मेडिकल कॉलेज से 14 लोग संक्रमित घोषित हुए हैं। इन मरीजों को आइसोलेट कराने, उनके संपर्कों पर काम करने के लिए टीमों को लगाया गया है। लोगों से अपील है कि वे लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जरूरत पर ही घरों से निकलें।-चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed