{"_id":"5c802acdbdec2213e648de6a","slug":"161551903437-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विधानसभा चुनाव कराने पर हटाए गए इंस्पेटर जवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विधानसभा चुनाव कराने पर हटाए गए इंस्पेटर जवां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले महीने जिला पुलिस में तबादला एक्सप्रेस चलने के कारण 19 थानों के कोतवाल बदले गए थे। इसके बाद अब आयोग का संदेश है कि जो थाना प्रभारी 2017 का विधानसभा चुनाव जिले में करा चुका हैं, वह इन चुनावों में उसी जिले में नहीं रहेगा। इस निर्देश के दायरे में आ रहे इंस्पेक्टर जवां जावेद खान को एसएसपी ने हटा दिया है और डीआईजी स्तर से उनका तबादला एटा जनपद के लिए कर दिया है। इस बदलाव के तहत दो थानों में फेरबदल किया गया है।
एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार इंस्पेक्टर जावेद खान को एटा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर दादों में तैनात एसओ नरेश कुमार को जवां का नया एसओ बनाया गया है, जबकि इगलास की गोरई चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश गौतम को दादों का नया एसओ बनाया गया है। बता दें कि आयोग के अब तक यह निर्देश थे कि जो थानेदार तीन साल से एक ही जिले में है, उन्हें गैर जिलों में भेजा जाएगा। इसके तहत 19 कोतवाल हटे थे। अब नया निर्देश आया है कि जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव कराया है। वह भी उस जिले में नहीं रहेंगे।
आयोग की मंशा चुनाव में न हो पैसों का हेरफेर
एसएसपी आकाश कुलहरि ने मंगलवार रात पुलिस लाइन सभागार में चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था को लेकर थानेदारों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य स्तर पर मीटिंग कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। चुनाव में किसी भी तरह से रुपयों का आदान प्रदान इधर से उधर न होने पाए। इस बात का विशेष ध्यान रखना है। दूसरी सबसे बड़ी बात पिछले चुनावों में एटीएम कैश वैन का रुपया पकड़ा गया था जो बाद में छोड़ना पड़ा। हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि रकम वही पकड़ी जाए जो वास्तव में गलत नीयत से ले जाई जा रही है। उन्होंने चुनाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। जिसमें खुराफातियों को चिह्नित करने से लेकर उन्हें पाबंद करने जैसी कार्रवाई शुरू करने और अन्य तमाम तैयारियों पर निर्देश दिए। इस मौके पर जिले के सभी सीओ, इंस्पेक्टर मौजूद रहे।