{"_id":"5bc4fbc1bdec2269757883f2","slug":"161539636161-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज एनकाउंटर में सभी पक्षों से मिलेगा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज एनकाउंटर में सभी पक्षों से मिलेगा रालोद
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
हरदुआगंज में 20 सितंबर को हुए एनकाउंटर प्रकरण में रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल सभी पक्षों से मिलेगा। एक प्रतिनिधिमंडल 16 अक्तूबर को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर अलीगढ़ आ रहा है, जो पूरे मामले की रिपोर्ट जयंत चौधरी को सौंपेगा ।
रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद जिले के पूर्व विधायक पंडित सुदेश शर्मा की अध्यक्षता में अमरोहा जिले के पूर्व विधायक अशफाक अली खान, खैर से पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, रालोद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं औटा अध्यक्ष डॉ मुकेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष डॉ इरफान, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, रालोद नेता जियाउर्रहमान, एडवोकेट प्रतीक चौधरी, डॉ. हरचरण सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी आदि रालोद नेताओं के साथ पहले सफेदपुरा गांव के मृतक साधु और किसान दंपति के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद रालोद का प्रतिनिधिमंडल अतरौली में एनकाउंटर में मारे गए मृतक नौशाद मुस्तकीम के परिवार से मिलकर हकीकत जानेगा ।