{"_id":"596fc1f14f1c1bee648b460e","slug":"161500496369-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में जहर खुरानों पर आरपीएफ जवान रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में जहर खुरानों पर आरपीएफ जवान रखेंगे नजर
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में जहर खुरानों पर आरपीएफ जवान रखेंगे नजर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़। शिवगंगा एक्सप्रेस में जहर खुरानी की बढ़ रही वारदातों को ध्यान में रखते हुए अब आरपीएफ ने दो जवानों की तैनाती कर दी है। यह दोनों जवान दिल्ली से सिविल ड्रेस में जर्नल बोगी में मुसाफिरों के साथ चलेंगे। आरपीएफ थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि शिव गंगा एक्सप्रेस में पिछले दिनों से जहर खुरानी की काफी शिकायत मिल रही थीं।
जहर खुराना मुसाफिरों को बातों में लेकर कुछ न कुछ खिला देता और बाद में लूटपाट कर भाग जाता। इसको ध्यान में रखते हुए आरपीएफ ने दो जवानों की तैनाती इस ट्रेन में की है। एक जवान दिल्ली से ही इस ट्रेन में आएगा। साथ ही दूसरा अलीगढ़ स्टेशन से चलेगा। यह दोनों जवान सिविल ड्रेस में होंगे, जिससे सभी पर नजर रख सकें। संदिग्ध लगने पर उसे गिरफ्तार कर आगे आने वाले स्टेशन के हवाले कर अपने गंतव्य तक जाएंगे।