फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मां संग सो रहे बच्चे की वाल्टी में गिरने से मौत-Cordination

मां संग सो रहे बच्चे की वाल्टी में गिरने से मौत-Cordination

Mon, 10 Jun 2019 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मां संग सो रहे बच्चे की वाल्टी में गिरने से मौत-Cordination
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव मानई में शनिवार की रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा आठ माह का दुधमुंहा चारपाई के बगल में रखी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। काफी देर तक उसी में पड़ा रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस बाल्टी में पशुओं के लिए खली भिगोकर रखी गई थी। रविवार सुबह आंख खुलने पर मां को जानकारी हुई तो आननफानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


गांव मानई निवासी दिनेश कुमार यादव की पत्नी सरला देवी शनिवार की रात अपने आठ माह के बेटे कुलदीप को लेकर चारपाई पर सो रही थीं। चारपाई के बगल में ही उन्होंने पशुओं के चारे के लिए खली पानी में भिगोकर रखी थी। रात में किसी समय दुधमुंहा कुलदीप चारपाई से लुढ़ककर नीचे रखी बाल्टी में मुंह के बल जा गिरा। गहरी नींद में सो रही मां को इस बात की भनक तक न लगी। रविवार सुबह सरला देवी की आंख खुली तो बच्चे को खली की बाल्टी में मुंह के बल गिरा देखकर उनके मुंह से चीख निकल गई।
विज्ञापन



तत्काल ही उन्होंने बच्चे को बाल्टी से निकालकर अपने सीने से लगाया लेकिन कोई हरकत न होने पर वह जोर-जोर से रोने लगीं। उनकी चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भागकर पहुंचे। बच्चे को बेहोश देखकर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed