{"_id":"5cf2dd6abdec22072a554811","slug":"155942031112-aligarh-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक सत्यापन को चौथे दिन भी नहीं आए स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक सत्यापन को चौथे दिन भी नहीं आए स्कूली वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्कूल वाहन स्वामियों में आरटीओ का भय खत्म होता जा रहा है। तभी तो 17 मई को हुई चेकिंग में अनफिट मिले 40 में से 22 स्कूली वाहन भौतिक सत्यापन की तारीख निकलने के चार दिन बाद तक कार्यालय में नहीं आए।
17 मई को आरटीओ की टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर 402 के करीब स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान 40 वाहन ऐसे मिले जो कि मापदंडों पर खरे नहीं उतरे।
आरआई बीके चौधरी ने सभी वाहन स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने 29 मई को भौतिक सत्यापन के लिए सभी वाहनों को कार्यालय में बुलाया, लेकिन इस दौरान केवल 18 वाहन ही आए।
विज्ञापन
आरआई ने इन वाहनों का सत्यापन किया और प्रमाण पत्र जारी कर दिया, लेकिन 22 वाहन स्वामी ऐसे हैं जो कि शनिवार को कार्यालय बंद होने तक भौतिक सत्यापन के लिए नहीं आए। आरआई बीके चौधरी ने बताया कि नोटिस जारी होने वाले वाहन स्वामियों से संपर्क किया। इस दौरान अधिकांश वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों में काम होने की बात कही।
साथ ही गाड़ी में काम पूरा होने के बाद भौतिक सत्यापन के लिए लाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान जिन वाहनों को नोटिस दिया था उनकी हालत ज्यादा खराब थी। कुछ गाड़ियां तो ऐसी थी जिनका रंग-रोगन तक खराब था।