{"_id":"5cf1945dbdec22078a1fd751","slug":"155933607717-aligarh-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा : देश की खुशहाली को दुआ में उठ गए हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा : देश की खुशहाली को दुआ में उठ गए हजारों हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रमजान के आखिरी जुमे को जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान दुआ में देश की खुशहाली के लिए लोगों के हजारों हाथ दुआ में उठ गए। उधर, ऊपर कोट स्थित जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने ईद की नमाज के वक्त का एलान भी किया।
जामा मस्जिद में जगह न मिलने के चलते लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। तल्ख धूप से नमाजियों को थोड़ी-बहुत परेशानी भी हुई। इन लोगों ने सिर पर कपड़े ढंककर नमाज पढ़ी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी थे। नमाज हाफिज शागिल ने पढ़ाई। फिर, देश की खुशहाली, अमन-चैन की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने जमकर इफ्तार, सहरी व ईद के लिए खरीदारी की। इससे कुछ देर के लिए बाजार का आवागमन भी ठप हो गया।
ईद की नमाज का वक्त
स्थान समय
ईदगाह शाहजमाल 7 बजे सुबह
जामा मस्जिद ऊपरकोट 7:30 बजे
बू अली शाह मस्जिद ऊपरकोट 7:45 बजे
ईद की नमाज पहले अदा करें फितरा
जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि फितरा सब पर वाजिब है। इसलिए फितरे की रकम ईद की नमाज पढ़ने से पहले जरूरतमंद, गरीब लोगों को दे दें, ताकि वह भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। एक शख्स के हिसाब में फितरे की रकम 50 रुपये है। पांच लोगों पर 250 रुपये होंगे। नाबालिग का फितरा उनके परिजन अदा करें।
विज्ञापन
सबसे लंबा 29वां रोजा मंगलवार 4 जून को
रमजान महीने का 29वां सबसे लंबा रोजा मंगलवार 4 जून को होगा। 29वां रोजे की सहरी सुबह 3:43 बजे तक होगी, जबकि इफ्तार का वक्त शाम 7:15 बजे होगा। इस हिसाब से 15 घंटे 28 मिनट का लंबा रोजा होगा।