{"_id":"5cf0494bbdec22077f3ae778","slug":"15592513226-aligarh-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर दौड़ती समर स्पेशल वेबसाइट पर हुई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर दौड़ती समर स्पेशल वेबसाइट पर हुई गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे की एक चूक से गुरुवार को अलीगढ़ जंक्शन पर समर स्पेशल ट्रेन (04436) का इंतजार कर रहे करीब 20 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, यात्री गाड़ी के नई दिल्ली से छूटने के बाद अलीगढ़ जंक्शन पर उसका इंतजार कर रहे थे। गाड़ी के संचालन और लाइव ट्रैकिंग के संबंध में जब यात्रियों ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट खंगालनी शुरू की तो उन्होंने उस संख्या की कोई भी ट्रेन नहीं मिली।
इससे यात्रियों में खलबली मच गई। उन्होंने स्टेशन मास्टर से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने भी वेबसाइट को चैक किया। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने फोन के माध्यम से दिल्ली के अधिकारियों से ट्रेन की वस्तुस्थिति जानी। जब गाड़ी के सकुशल दौड़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली।