फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा-बसपा जिलाध्यक्ष गले मिले, मिठाई खिलाईं

सपा-बसपा जिलाध्यक्ष गले मिले, मिठाई खिलाईं

Sun, 13 Jan 2019 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा जिलाध्यक्ष गले मिले, मिठाई खिलाईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बसपा और सपा गठबंधन की घोषणा के बाद दोनो पार्टियों के पदाधिकारियों ने बसपा मुख्य जोन कोआर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप के एडीए कालोनी आवास पर बैठक की। जहां दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

यहां पर कश्यप के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव और सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि ये राजनीति में ऐतिहासिक कदम है। 25 वर्ष बाद दोनों पार्टियां एकजुट हुई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मुलायम सिंह यादव और बसपा संस्थापक कांशीराम ने समझौता किया था और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना पड़ा था। लेकिन शिवपाल सिंह यादव जैसे असामाजिक तत्वों के कारण ये गठबंधन टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक बार फिर से बहन मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममय की जरूरत और जनभावनाओं को देखते हुए ये कदम उठाया है। अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया के विचारों का मिलन इसकी नींव बन रहा है।

इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर गजराज विमल, रोशन लाल माहौर, प्रमोद गौड़, मुकेश चंद्रा, रघुवीर उषवा, अर्जुन स्वामी, जितेंद्र राही, सुनील निगम, महेंद्र पाल सिंह शास्त्री बसपा से मौजूद रहे।


सपा से विनोद सविता, अज्जू इस्हाक, जस्सू शेरवानी, बदशाह खान, राजेश यादव, अयाज कुरैशी, पिछड़ा वर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाकिर अंसारी, सरदार मनजीत सिंह, मुनीष गाजी आदि मौजूद रहे।

इधर, पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने जेल रोड स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे सपाईयों के साथ मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed