फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दूल्हे सरकार को देखने के लिए उमड़े शहरवासी

दूल्हे सरकार को देखने के लिए उमड़े शहरवासी

Mon, 08 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे सरकार को देखने के लिए उमड़े शहरवासी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। श्री रामलीला गोशाला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में रविवार शाम को राम बारात का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कोल विधायक अनिल पाराशर ने चारों भाइयों का तिलक कर किया। राम बारात टीकाराम मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात तक अचलताल स्थित जनकपुरी में पहुंची। रविवार सुबह से शुरू हुई बारात की तैयारियों को शाम तक आयोजकों ने अंतिम रूप दिया। आधा दर्जन से अधिक बैंड बाजे, डीजे, ढोल नगाड़ों की धुनों पर झूमते हुए हजारों भक्त बाराती बनकर निकले। बारात में चल रही राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती काली, ताड़का जैसी जीवंत झांकियों को देखने के लिए शहरवासी देर रात तक गली, चौराहों व मोहल्लों में इंतजार करते रहे। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने देर रात तक राम बारात का आनंद लिया।

मुस्तैद रही पुलिस फोर्स
राम बारात की सुरक्षा व्यवस्ता के पुख्ता इंतजाम के तहत पुलिस फोर्स जगह-जगह मुस्तैद नजर आई। सभी पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन ने दोपहर दो बजे से नगर के राम बारात वाले रूटों पर तैनात कर रखा था। विभिन्न गली मोहल्लों में हर एक झांकी पर दर्जनों पुलिस वाले किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन


बारात पर खर्च किए गए लाखों रुपये
राम बारात शहरवासियों के नजरिए से सराहनीय रही। बारात में निकली झांकियां, बैंड बाजे, सवारियां, रथ, ऊंट की सवारी आदि पर लाखों रुपये खर्च किए गए। बारात के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर पदाधिकारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हे के दर्शन के लिए शहरवासियों ने विछाए रखीं पलकें
राम बारात के मुख्य दूल्हा मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के दर्शन के लिए शहर वासियों ने देर रात तक पलके विछाए रखीं। लोग छतों, गलियों, चबूतरों पर खड़े होकर आखिरी में चल रहे राम के रथ को देखने के लिए आखिर तक खड़े रहे। राम- लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का शहरवासियों ने अपने घरों प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर आरती उतारकर स्वागत किया। भोग लगाकर आपस में प्रसाद का भी वितरण किया।

यह थी झांकियां
राम बारात में पहले नंबर पर जहां नगाड़े बजाते हुए ऊंट की सवारी आगे चल रही थी। इसके बाद चार राजस्थानी ऊंटों का नृत्य, काली की झांकी, ढोल नगाड़े के साथ गणेश की सवारी डीजे सहित राधा-कृष्ण की झांकी, विश्वामित्र ववशिष्ठ का रथ डीजे सहित, शंकर-पार्वती के नृत्य की झांकी, साईं बाबा की पालकी ब्रह्मा-भोलेनाथ का रथ, शिव-पार्वती की संगीतमयी झांकी, सादाबाद का बैंड दशरथ का रथ, इंद्रदेव का रथ, भरत-शत्रुघ्न का रथ और अंत में राम लक्ष्मण का रथ चल रहा था।

यह रहे मौजूद
वेदप्रकाश जैन, अरविन्द अग्रवाल, ठा. श्यौराज सिंह, ठा. भूपेन्द्र सिंह, संदीप रंजन, प्रवीन अग्रवाल, अतुल कुलश्रेष्ठ, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुनील गर्ग, अनिल सेंगर, मनोज वार्ष्णेय, अन्नू बीड़ी, विक्रांत गर्ग, गोपाल, वार्ष्णेय, सीबी गुप्ता, मयंक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, संयम पाराशर, टीएन मित्तल, सुशील मित्तल, ऋषभ गर्ग, प्रांजुल गर्ग, शरद बंसल, मानवेंद्र प्रताप सिंह, विनय अग्रवाल, गौरव, निकुंज, राज सक्सेना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रूट डायवर्जन रहा दुरुस्त
राम बारात के दौरान जिला प्रसाशन द्वारा तैयार किया गया रूट डायवर्जन दुरुस्त रहा। जिस जगह से राम बारात निकली। उस क्षेत्र में किसी प्रकार से बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। रामघाट रोड हो या छर्रा अड्डा पुल सभी जगह पुलिसकर्मियों ने घंटों पहले से रूट के मार्ग को बंद रखा। बारात किसी भी प्रकार से जाम में न फंसे इसके लिए लोगों को ट्रैफिक पुलिसकर्मी अन्य रूटों से जाने की राह बताते रहे।
आवारा जानवर बने रहे सरदर्द
यूं तो राम बारात बिना किसी विघ्न के संपन्न हुई, लेकिन बारात के बीच घुसकर आवारा जानवरों ने उत्पात भी मचाया। गलियों में आवारा जानवर लोगों के लिए सिरदर्द भी बने रहे।

नगला बरौला में भी निकली राम बारात
अलीगढ़। नगला बरौला स्थित ग्यासीराम रामलीला महोत्सव की राम बारात भी क्षेत्र में धूमधाम से निकली। इस राम बारात की व्यवस्था में सतेंद्र, जुगेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, सतीश, सुभाष पेंटर, कांता प्रसाद, मलखान सिंह, शिव सिंह, योगेश राजपूत, विजेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।


तिकौना नगला में राम ने किया ताड़का का वध
अलीगढ़। संगम बिहार के तिकौना नगला में आयोजित रामलीला में विश्वामित्र आगमन विश्वामित्र, दशरथ संवाद, राम-लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा करना और ताड़का वध लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed