{"_id":"5b86f1b142c792466b4622ec","slug":"15355703416-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बिजली के पोल लगाने पर किसानो में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बिजली के पोल लगाने पर किसानो में आक्रोश
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी। ग्राम रूहल में नलकूप कनेक्शन के लिए विद्युत लाइन बनाने को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने वहां हंगामा किया। यह किसान अपने खेतों में पोल लगाने का विरोध कर रहे थे। मौके पर एसडीओ नागेंद्र सिंह, एसएचओ चंदपा सुरेश यादव और एसएचओ सासनी शैलेंद्र सिंह दलबल सहित पहुंच गए, जिससे लाइन बनाने वाले कर्मचारी एक ही पोल लगा सके। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसानों में सहमति नहीं बनने के कारण पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी बैरंग लौट आए।
दरअसल, ग्राम रूहल में दानवीर शर्मा पुत्र रामचरन शर्मा का नलकूप का नया कनेक्शन स्वीकृत हुआ है, जिसकेेे लिए नई बिजली की लाइन बनाई जानी है। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से सहमति की मांग की। सहमति नहीं बनने पर बुधवार को गांव में एसडीओ के साथ बिजली विभाग की टीम, चंदपा और सासनी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। काफी देर तक किसान एवं अधिकारियों के बीच जद्दोजहद होती रही। इस बीच बिजली विभाग की टीम ने एक पोल लगा दिया। किसान आशीष कुमार एवं सोनू अग्रवाल ने अपने खेत में पोल लगाने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह खड़ी फसल में पोल नहीं लगाने देंगे, अन्यथा उनकी फसल चौपट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस एवं बिजली विभाग की टीम वापस लौट आई।