{"_id":"5b4671474f1c1b05278b60ac","slug":"151531343175-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में ललित कलाओं को देंगे बढ़ावा : पुंढीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में ललित कलाओं को देंगे बढ़ावा : पुंढीर
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राज्य ललित कला अकादमी उप्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा कि प्रदेश में ललित कलाओं को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
वह बुधवार को डीएस कॉलेज में लगी कला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राजीव अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से कहा कि इस अकादमी में पूर्व अध्यक्षों ने ललित कलाओं को बढ़ावा देने के लिए कोई काम नहीं किया। इसके चलते कलाकार उपेक्षित महसूस करने लगे थे।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ललित कलाओं को बढ़ावा देने के लिए काफी गंभीर है। प्रदेश के जिलों में कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। साथ ही कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कासगंज का जिला प्रभारी बनाए जाने पर डॉ. राजीव अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरि बाबू गुप्ता, विजय गुप्ता, रघुनाथ लोधी, देवेंद्र सक्सेना, गुंजित वार्ष्णेय, विपुल भारद्वाज, आकाश वार्ष्णेय, आशीष मित्तल, अमित अग्रवाल मौजूद थे।
40 नवोदित कलाकारों की कलाकृतियों की प्रशंसा
डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग में डीएस व राज्य ललित कला अकादमी उप्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नवोदित कलाकारों ने कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य ललित कला अकादमी उप्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर, शहर विधायक संजीव राजा, प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने किया। अध्यक्ष डॉ. पुंढीर ने प्रसिद्ध मूर्तिकार योगेश बाबा को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कलाकृतियों को सराहा। इस अवसर पर चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. जेपी गुप्ता, डॉ. आरएन चक्रवर्ती, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मृदुला सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, कलाकारों को प्रशिक्षण देने वाले चरनजीत सिंह, मुकेश कुमार, निशा माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्टूडियो में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
राज्य ललित कला अकादमी उप्र के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर ने रंगमंच बाई अनीता वार्ष्णेय के प्रगति विहार स्थित स्टूडियो में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता वार्ष्णेय, डॉ. कमल कुमार, पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त, डॉ. पवन वार्ष्णेय, डॉ. अवंजला वार्ष्णेय, डॉ. सुनीता गुप्ता, सुनीता के गुप्ता, दर्शन वार्ष्णेय, अनिल राज गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, रश्मि, राखी, माधवी राजपूत, अर्चना, दीक्षा वार्ष्णेय, आशी सिंह, भावना, सीमा माहौर, टीना शर्मा आदि मौजूद रही।