फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एकजुट होकर महागठबंधन की रणनीति को विफल बनाए

एकजुट होकर महागठबंधन की रणनीति को विफल बनाए

Wed, 20 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर महागठबंधन की रणनीति को विफल बनाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने के लिए बने महागठबंधन की रणनीति को ध्वस्त करने का आह्वान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से किया।

रजनीकांत माहेश्वरी मंगलवार को एटा चुंगी स्थित सिंह सेवा सदन में छर्रा विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन एवं मतदाता सूची पुन: निरीक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बूथ एवं चुनाव प्रबंधन से संबंधित बारीकियां समझाई।
विज्ञापन


छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव के लिए मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर वोट बढ़ाने कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ, सेक्टर एवं मंडल पदाधिकारियों की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि जन सहयोग अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 403 में से 56 विधानसभा चयनित की गई है, जिसमें छर्रा भी शामिल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, अनेकपाल सिंह, गौरव शर्मा, हरेंद्र सिंह, हेमंत राजपूत, गिर्राज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed