{"_id":"5a3ac6c24f1c1b96698ba39a","slug":"151513801410-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला..
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी पर आप कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। प्रदेश में बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। वहीं, पार्टी के जिला संयोजक परवेज अली खान की अध्यक्षता में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय रेनू सिंह को सौंपा गया।
परवेज अली खान ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार बनी है, तभी से देश की जनता का शोषण किया जा रहा है। आज जनता महंगाई से परेशान है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में शहर में 15 प्रतिशत तथा गांव में 75 प्रतिशत तक वृद्धि कर तानाशाही पूर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।
इसका आप विरोध करती है। दरों में जो वृद्धि की गई है, उसे तत्काल वापस लिया जाए, वर्ना पार्टी मूल्य वृद्धि के विरोध में व्यापक आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिला महिला संयोजक मोनिका चावला, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार, हाजी जावेद अख्तर, सरदार करतार सिंह, नदीम अंजुम, ठा. नरेंद्र सिंह, लकी, अनिल गौड़, रवेंद्र पाल, दीपक लोधी, समीर, आसिफ, यूसुफ अली, जितेंद्र शर्मा, फरहान सैफी, उबैद, जिया उर रहमान, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद यासीन, संजीव कौशिक, जाकिर खान, अरविंद चौधरी, ब्रजेश चौधरी, मुकेश कुमार, मदन मोहन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।