फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   150 teachers from 75 districts will learn teaching at IIT Gandhinagar

Aligarh News: आईआईटी गांधीनगर में पढ़ाने का तरीका सीखेंगे 75 जिलों के 150 शिक्षक

Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
150 teachers from 75 districts will learn teaching at IIT Gandhinagar
वीरेंद्र सिंह - फोटो : samvad
आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) में एक्सपोजर विजिट के तहत 75 जिलों के पीएमश्री विद्यालयों के 150 शिक्षक पढ़ाने का तरीका सीखेंगे। 75 जिलों को छह नोडल में बांटा गया है। हर नोडल में 11 से 15 जिले शामिल किए गए हैं। नवाचार सीखकर अपने विद्यालय में लागू करने की शिक्षकों को सलाह दी गई है।
विज्ञापन



विजिट के लिए अलीगढ़ से पीएमश्री विद्यालय एलमपुर लोधा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह और पीएमश्री विद्यालय कदौली अतरौली के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आदित्य को चुना गया है।
विज्ञापन



नोडल मेरठ में 13 जिले हैं, इनमें तीन डिवीजन मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ हैं। नोडल मुरादाबाद में भी 13 जिले हैं। इनमें मुरादाबाद, बरेली, आगरा डिवीजन हैं। नोडल आजमगढ़ में 11 जिले हैं। इनमें आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी डिवीजन हैं। नोडल बस्ती में 12 जिले हैं। इनमें बस्ती, सहारनपुर, अलीगढ़ को डिवीजन बनाया गया है। इसी तरह नोडल प्रयागराज में 11 जिले हैं। नोडल कानपुर में 15 जिले हैं। बुधवार को शिक्षक गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सपोजर विजिट में शिक्षक नई शिक्षण पद्धतियों और शैक्षिक तकनीकों का अध्ययन कर अपने विद्यालय में लागू करेंगे। विद्यालय और शिक्षकों के मध्य परस्पर सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
- डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए

वीरेंद्र सिंह

वीरेंद्र सिंह - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed