फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मैक्स, 11 घायल

पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मैक्स, 11 घायल

Sun, 04 Jun 2017 08:11 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मैक्स, 11 घायल
रतनगढ़ी के पास पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मैक्स, 11 घायल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी में श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। घायलाें में ज्यादातर करौली, राजस्थान के लोग थे जो सोरों से गंगास्नान कर लौट रहे थे।

हादसा दोपहर बाद करीब चार बजे हुआ। राजस्थान के करौली जिले के महावीर सिंह थाना क्षेत्र के गांव बड़मास के क ई श्रद्धालु मैक्स में सवार होकर रविवार को गंगा स्नान करने सोरों गए थे। वापसी में रतनगढ़ी के पास गांव पहाड़ी भोपाल पर गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने उस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन हालात बाहर जाते दिखे तो बड़े हादसे को टालने के लिए ड्राइवर ने मैक्स को पेड़ से टकरा दिया। हादसे में मैक्स में सवार कई लोगों के अलावा राह चलते ग्रामीण भी चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी घायलों को जिला अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी गई। घायलों में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़ी भोपाल मूला, बब्बू, उदयवीर, रूपराम और मायादेवी घायल हो गए। हादसे में मैक्स में सवार करौली के गांव बड़मास के पप्पू, फतह सिंह, लाखन सिंह, आलिम सिंह, मोनू, सादयान सिंह और लोकेश को भी चोट आई। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हाथरस जंक्शन पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed