{"_id":"59341c2d4f1c1b89788b458b","slug":"1496587321154-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी के दौरे को लेकर पूरे शहर में रूट डायवर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के अंदर और बाहर जाने वाले वाहन सोेमवार को पुलिस प्रशासन द्वारा नियत रास्ते से ही जाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में कई स्थानों पर जाएंगे, जिसकी वजह से पार्किंग और रूट डायवर्जन किया गया है।
एटा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बोनेर तिराहे से जीटी रोड बाईपास पर डायवर्ट होगा। सीएम के आने से आधा घंटा पहले धनीपुर हवाई पट्टी मोड़ से बोनेर तिराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। आगरा, मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को नए बाईपास पर डायवर्ट किया जाएगा।
सीएम के आने से 30 मिनट पहले तक नए बाईपास पुल से नीचे से एटूजेड प्लांट तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मथुरा पुल नए बाईपास से खेरेश्वर चौराहे तक, नादापुल, सारसौल चौराहे, रसलगंज तक 30 मिनट तक बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। रसलगंज से कठपुला तस्वीर महल चौराहा, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस, पुलिस कंट्रोल रूम, लालडिग्गी तिराहा, मैरिस रोड चौराहा से राजपैलेस तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
राजपैलेस से जब सीएम कमिश्नरी मीटिंग के लिए जाएंगे तो मैरिस रोड चौराहे, केला नगर, रामबाग चौराहे, क्वार्सी चौराहे तक का ट्रैफिक भी तीस मिनट तक रुका रहेगा। मीटिंग के बाद जब सीएम धनीपुर हवाई पट्टी जाएंगे तो कमिश्नरी गेट से क्वार्सी चौराहा, कयामपुर मोड, एटा चुंगी, बोनेर तिराहा, धनीपुर हवाई पट्टी मोड़ तक ट्रैफिक आधा घंटे पहले रोक दिया जाएगा।
बुलंदशहर की तरफ से आने वाले भारी वाहन नए बाईपास से डायवर्ट होंगे। उक्त सभी मार्गों पर सभी तरह के वाहनों को सीएम के आने या जाने से आधा घंटे पहले से रोका जाएगा।
नो ट्रैफिक जोन
- कृष्णांजलि में कार्यक्रम समाप्ति से 30 मिनट पूर्व शंहशाह तिराहे से रसलगंज चौराहे तक, रसलगंज चौराहे से कठपुला होते हुए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तक , मैरिस रोड चौराहे से केलानगर चौराहा और रामबाग तिराहे तक।
यहां लगेंगे बैरियर
- बोनेर तिराहा, आगरा रोड ओवर ब्रिज के नीचे, मथुरा रोड ओवर ब्रिज के नीचे, खेरेश्वर चौराहा, भांकरी, एफ एम टावर तिराहा।
पार्किंग व्यवस्था
- वीवीआईपी, वीआईपी के अलावा अन्य कार्यकर्ता एवं जन सामान्य का प्रवेश नुमाइश मैदान में साक्षरता द्वार से कार्यक्र म स्थल के लिए होगा। कार्यकर्ता एवं जनसमान्य अपने-अपने वाहनों को नुमाइश मैदान में ही पार्क करेंगे।
- पार्टी पदाधिकारी जिनकी संख्या 70 है। उनके वाहन कोल तहसील तिराहे से जेल रोड, आईटीआई होते हुए अटोरिया गेट से प्रवेश कर कोहिनूर मंच के पास पार्क किए जाएंगे।