फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता प्रभा सिंह को पूर्व मंत्री परिवार से खतरे का अंदेशा

भाजपा नेता प्रभा सिंह को पूर्व मंत्री परिवार से खतरे का अंदेशा

Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रभा सिंह को पूर्व मंत्री परिवार से खतरे का अंदेशा
भाजपा नेता प्रभा सिंह को पूर्व मंत्री परिवार से खतरे का अंदेशा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता प्रभा सिंह ने अपने पति व भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी के साथ शनिवार को डीएम और एसपी से थाना समाधान दिवस के दौरान मिलकर शिकायत सौंपी है। इसमें पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार से खुद को खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की गई है।

आरोप है कि उनके पति रामवीर सिंह भैयाजी काफी लोकप्रिय हैं। कई बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2007 में सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के खिलाफ भी हाथरस विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। आरोप है कि 25 मई की रात साढे़ आठ बजे नगला धन सिंह नहरोई स्थित उनके फॉर्म हाउस पर सादाबाद विधायक एवं पूर्व ऊर्जा रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय 40-50 अन्य लोग मय सुरक्षा गार्डों के वहां पहुंचे। इन लोगों ने वहां पहुंचकर पूछा कि आप लोगों ने जिला पंचायत सदस्यों को यहां छिपा रखा है। इस बात को सुनकर मेरे पति हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद से ही मेरे पति और मेरे बच्चे काफी भयभीत हैं, क्योंकि तभी से कुछ संदिग्ध लोग हमारे फॉर्म हाउस के इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं आरोप: रामेश्वर

हाथरस। जिला पंचायत सदस्य व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय का कहना है कि प्रभा सिंह के सभी आरोप सरासर राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद हैं। हमारे परिवार के खिलाफ कुछ लोग घिनौनी साजिश रच रहे हैं। यह लोग शुरू से ही हमारे परिवार की लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं और समय-समय पर परिवार पर इस तरह के घटिया और झूठे आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। जनता इन आरोप लगाने वालों की असलियत से अच्छी तरह परिचित है। वह इस तरह के आरोपों से हमारे परिवार का मनोबल गिरा नहीं पाएंगे और न हीं हमारी लोकप्रियता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं सिर्फ मंदिर पर दर्शन करने गया था। मुझे यह भी नहीं पता था कि आज पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और उनके साथियों की अदालत में पेशी थी। राजनीति के तहत मुझ पर और मेरे परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हमने आज तक विद्वेष और अपराध की राजनीति नहीं की है।
-रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed