फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   5

5

Sat, 03 Jun 2017 08:35 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
5
प्राइवेट बसों का संचालन आज रात से बंद
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस ने प्राइवेट बसों के संचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। इस पर जिला बसआपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीश कुमार सिंह ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि चार जून की रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पांच जून को संचालित करने के जो बिंदु निर्धारित किए गए हैं। वह शहर से दस से 12 किमी की दूरी पर हैं। वहां से सवारियों के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कचहरी, मार्केट तक आवागमन का कोई साधन नहीं है। बस संचालन के नए स्थान की यात्रियों को कैसे जानकारी होगी।
विज्ञापन


पूर्व में शिवरात्रि पर भी बसों को शहर से इतनी ही दूरी पर रोक दिया गया था। इसके कारण बस स्टॉफ एवं सवारियों में काफी विवाद हुआ था। इसलिए आज रात 12 बजे से कल रात 12 बजे बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों यात्री होंगे प्रभावित
गौरतलब हो कि इन मार्गों पर तकरीबन 700 से 800 बसें संचालित होती हैं। इन बसों में रोज तकरीबन हजारों यात्री सफर करते हैं। बसों के संचालन न होने से यह सवारियां परेशान होंगी और मजबूरन इन लोगों को डग्गेमार वाहनों से सफर करना पड़ेगा।

इन मार्गो पर नहीं चलेगी बसें
- अलीगढ़-अतरौली-रामघाट
- अलीगढ़-अनूपशहर-राजघाट
- अलीगढ़-संभल
- अलीगढ़-पहासू
- अलीगढ़-कासिमपुर
- अलीगढ़ गंगीरी
- अलीगढ़- कासगंज
- अलीगढ़-सांकरा
- कंपनीबाग से अकराबाद
- कंपनीबाग से धनीपुर मंडी
- कंपनीबाग से इगलास-सासनी
- मथुरा रोड नादा पुल से पेट्रोल पंप और वन चेतना तिराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed