{"_id":"5cbccddabdec22145274c504","slug":"141555877338-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया को लेकर एएमयू में घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया को लेकर एएमयू में घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेगुसराय से लोकसभा चुनाव में किस्मत अजमा रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर एएमयू में घमासान की स्थिति है। कुछ छात्र कन्हैया के पक्ष एवं विपक्ष में चुनाव प्रचार कारने बेगुसराय पहुंच गए हैं।
एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन कन्हैया कुमार के बदले राजद प्रत्याशी तनवीर हसन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बेगुसराय पहुंच गए हैं। उनके साथ कुछ छात्र एवं पूर्व छात्र भी है। उनका कहना है कि वह कन्हैया का विरोध करने नहीं बल्कि तनवीर हसन का प्रचार करने आए हैं।
वहीं एएमयू विधि विभाग की एक छात्र कुछ छात्रों के साथ कन्हैया के पक्ष में प्रचार कर रही है। एएमयू अलुमनाई एसोसिएशन, महाराष्ट्र के अध्यक्ष तनवीर आलम अपने साथियों के साथ कई दिन से बेगुसराय के गांवों में कन्हैया कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। एएमयू के छात्र अबु फराह शाजली का कहना है कि बेगुसराय के चुनाव को वहां के मतदाताओं के बुद्धि विवेक पर छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
वह जिसे बेहतर समझेंगे चुनेंगे। बेगुसराय की जनता राजनीतिक रूप से बेहद जागरूक हैं। वामपंथी नेता रंजन राणा का कहना है कि वह 24 अप्रैल को बेगुसराय कन्हैया का चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। तनवीर हसन का प्रचार करने गए एएमयू छात्रों को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति ठीक नहीं है। बेगुसराय में 29 अप्रैल को चुनाव है। सोशल मीडिया पर भी बेगुसराय को लेकर छात्रों के बीच बहस छिड़ी हुई है।