फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने स्टेशन पर उमड़ी भीड़

वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Tue, 12 Feb 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने स्टेशन पर उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़।
विज्ञापन

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार को तीसरा व फाइनल ट्रायल हुआ। इस दौरान ट्रेन ने नई दिल्ली से अलीगढ़ के बीच की 130 कि.मी. की दूरी को करीब अस्सी मिनट में तय किया। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की स्पीड अधिकतम 140 कि.मी. प्रति घंटा की रही। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नई दिल्ली से एक जनसभा को संबोधित करने के बाद इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। फिलहाल ट्रेन दिल्ली से चलकर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की सुबह दिल्ली से नौ बजे चली। ट्रेन में दस अधिकारियों की टीम के साथ ही आरपीएफ स्टाफ मौजूद था। पूरी टीम का नेतृत्व डिप्टी चीफ इंजीनियर हेडक्वार्टर कर रहे थे। अस्सी मिनट का सफर तय करने के बाद 10.20 पर ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। स्थानीय अधिकारियों ने ट्रेन को बाहर व अंदर से देखा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक डी. के गौतम ने बताया कि खामियों को दूर करने के लिए ट्रेन का फाइनल ट्रायल हुआ है। 35 मिनट रुकने के बाद ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। क्योंकि यह मेट्रो की तर्ज पर बनाई गई है। इसलिए इंजन की जगह बदलने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन का स्टाप न होने से मायूसी
अलीगढ़। देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन के अलीगढ़ न रुकने से लोगों में काफी मायूसी है। उनका कहना है कि वह भी हाई स्पीड ट्रेन में सफर करना चाहते हैं। अगर ट्रेन अलीगढ़ से न होकर किसी अन्य रूट से जाती तो उनको गम नहीं होता। लेकिन, जब ट्रेन यहीं से पास हो रही है तो उसका स्टाप भी यहां होना चाहिए। हालांकि इस संबंध में सांसद सतीश गौतम ने रेलमंत्री पियुष गोयल को इसके संचालन से पहले ही पत्र लिखकर अलीगढ़ स्टाप की मांग की है। ज्ञात हो कि अलीगढ़ में एएमयू, मंगलायतन यूनिवर्सिटी के सहित कई अन्य प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान हैं।

व्यापार की दृष्टि से भी अलीगढ़ एक तालों के लिए मशहूर है। डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट में भी अलीगढ़ शामिल है। बावजूद इसके ट्रेन का यहां स्टाप नहीं हैं। व्यापारियों से लेकर आम जनता में रोष है।
ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
ट्रेन के स्टेशन पर आने से पहले ही लोग प्लेटफार्म पर एकत्रित हो गए। हर आम-ओ-खास पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की झलक देखने का इंतजार कर रहा था। रेलवे अधिकारियों में भी ट्रेन को अंदर और बाहर से देखने की उत्सुकता थी।

जैसे ही ट्रेन 10.20 पर स्टेशन पहुंची अधिकारियों ने उसे अटेंड किया। अखबार में प्रकाशित खबर को पढ़ दूरदराज से युवा वहां आ गए। सभी ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली। जो दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी रही।

वंदे भारत में मुसाफिरों की समस्या सुनेंगे सुपरिटेंडेंट

अगर आप वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं और यात्रा के दौरान आपको कोई परेशानी हो रही है, तो बिल्कुल न घबराएं। क्योंकि ट्रेन के हर कोच में टेलीकॉम मौजूद है। जो सीधे ट्रेन अधीक्षक और गार्ड से जुड़ा हुआ। यात्री का मैसेज मिलते ही वह सुरक्षा बल के साथ उसे अटेंड कर समस्या का तत्काल निस्तारण करेंगे। रेल मंत्रालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होने के नाते इसमें पूरी तरह से यात्री सुरक्षा व सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।
स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि ट्रेन में यात्री सुरक्षा व यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

ट्रेन में एक अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) की तैनाती है। इसके साथ ही आरपीएफ और अन्य सुरक्षा तंत्रों का भी साथ है। किसी भी तरह की परेशानी में यात्री की पूरी मदद की जाएगी। इसके अलावा मनोरंजन की दृष्टि से ट्रेन के हर कोच में दो एलईडी टीवी लगी हैं। एक टीवी कोच में पीछे की ओर वहीं एक आगे। ट्रेन की कुर्सी 360 डिग्री घूमने वाली हैं। यात्री जैसे चाहेें सहूलियत के हिसाब से उसे घुमा सकता है।


इसके अलावा दिव्यांगों के लिए भी हर कोच में व्हील चेयर का इंतजाम है। इससे दिव्यागों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेशन आते ही कोच अटेंडेंट उन्हें उतारेगा। कुल मिलाकर रेलवे ने यात्रियों को एक बेहतरीन माहौल देने का प्रयास किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed