{"_id":"5b2424974f1c1bf66e8b85be","slug":"141529095319-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकी चुनौती बन चुके हैं : बिजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकी चुनौती बन चुके हैं : बिजेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश की सीमाओं की सुरक्षा और जम्मू कश्मीर की शांति बहाली में फेल हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार शुजात बुखारी एवं जवान औरंगजेब की निर्मम हत्या ने जम्मू कश्मीर ही नहीं देश की सवा सौ करोड़ जनता के विश्वास को हिला के रख दिया है।
जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही आम जनता, जवानों और पत्रकारों की हत्या ने देश के सामने ये सवाल खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार की विदेशी और आंतरिक सुरक्षा नीति फेल हो चुकी है।
यही कारण है कि वहां के नौजवान अमन और शांति के रस्ते से भटक चुके हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती हुई गतिविधियों से सीमा पर हजारों गांव खाली हो चुके हैं। लोग सुरक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर को आतंकवादियों की खेती करने वाली राजनीतिक पार्टी पीडीपी की मुखिया महबूब मुफ़्ती के हाथों में सौंप कर विदेशी दौरों में मस्त हैं। ऐसे समय इन अहम् सवालों का समाधान छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लता मंगेशकर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव से मिल कर सरकार की गिरती साख को संभाल रहे हैं।
आम जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भाजपा की सरकार के चार साल के झूठ फरेब का बदला लोकसभा चुनाव में लिया जाए।