{"_id":"597653d54f1c1b43388b4758","slug":"141500926933-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड होल्डअप कर ट्रैक्टर लूटा, कार भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड होल्डअप कर ट्रैक्टर लूटा, कार भागी
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड होल्डअप कर ट्रैक्टर लूटा, कार भागी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अतरौली/छर्रा। रविवार रात बरला मार्ग पर अतरौली क्षेत्र के नरौना 12 नंबर और चैंडौला सुजानपुर के बीच बदमाशों ने कटा हुआ पेड़ डालकर रोड होल्डअप कर लिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक और भट्ठा मजदूरों से लूटपाट की। इसी बीच आई एक कार चालक ने बदमाशों की आशंका पर कार मोड़कर भाग निकला। हालांकि बदमाशों ने डंडा फेंका जिससे कार का शीशा टूट गया लेकिन कार चालक भाग निकला। इसके बाद बदमाश भी पुलिस की आशंका से निकल भागे।
बरला क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी पप्पू सिंह कश्यप पुत्र प्रेम सिंह कश्यप के अुनसार रविवार रात करीब 2.30 बजे वह मदापुर के बाबा ईंट उद्योग से ट्रैक्टर में ईंट भरकर अलीगढ़ जा रहे थे। गांव चैंडौला सुजानपुर और नरौना 12 नंबर के बीच बरला मार्ग पर सड़क पर कटा पेड़ पड़ा था। इस पर ट्रैक्टर रोक दिया।
मजदूरों के सहयोग से वह पेड़ को सड़क से हटाने लगे तभी झाड़ियों के पीछे से चार-पांच बदमाश निकल आए। उन लोगों के साथ मारपीट करते हुए 3400 रुपये लूट लिए। इसी बीच नरौना की ओर से एक कार आ रही थी। सामने सड़क पर कटा पेड़ और ट्रैक्टर खड़े देख कार चालक को शक हुआ। वह तेजी से कार मोड़ने लगा, तभी बदमाशों ने पीछे से कार पर डंडा फेंका। इससे कार का शीशा टूट गया लेकिन कार सवार सकुशल भागने में सफल रहे। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाश नहीं मिले।