{"_id":"5946ca534f1c1b49028b4929","slug":"141497811539-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी नियमावली से छपेंगे प्रास्पेक्टस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी नियमावली से छपेंगे प्रास्पेक्टस
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी प्रवेश नियमावली से छपेंगे प्रॉस्पेक्टस
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने अब तक प्रवेश नियमावली कॉलेज को नहीं भेजी है, जिससे प्रॉस्पेक्टस के छपने में दिक्कत आ रही हैं। सोमवार तक नियमावली का इंतजार किया जाएगा।
अगर आ गई तो ठीक, नहीं तो पुरानी नियमावली को शामिल करके प्रॉस्पेक्टस छपने के लिए भेज दिए जाएंगे। जून का आधे से ज्यादा महीना निकल गया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक न तो प्रवेश नियमावली भेजी है और न ही वेबसाइट पर उसे अपलोड किया है।
दरअसल, विश्वविद्यालय की नई नियमावली प्रॉस्पेक्टस में शामिल किया जाना है, पर समय ज्यादा हो जाने से कॉलेज प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी हैं, क्योंकि उन्हें इसी महीने प्रॉस्पेक्टस का वितरण करना है और जुलाई में प्रवेश परीक्षा करने हैं।
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू का कहना है कि सोमवार तक नियमावली का इंतजार करेंगे। अगर नियमावली नहीं भेजी गई तो पुरानी नियमावली के आधार पर प्रॉस्पेक्टस छपवाना शुरू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू होने में सिर्फ 10 बचे हैं। इसमें देरी हो गई तो पठन-पाठन में भी देरी हो सकती है।