फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   140 buses could not run on the roads due to technical fault

अलीगढ़ः तकनीकी खराबी के चलते सड़कों पर नहीं दौड़ पाईं 140 बसें

Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
140 buses could not run on the roads due to technical fault
जोखिम भरी सेल्फी- खर जाने के लिए बस की छत पर सवार हुए यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
लाख कोशिशों के बावजूद सामान के अभाव में छोटी दीपावली के अवसर पर पूरे मंडल में तकनीकी खराबी के चलते 658 में से 140 रोडवेज बस सड़कों पर नहीं दौड़ पाईं। गौरतलब हो कि दीपावली से दस दिन पहले ही उच्चाधिकारियों ने परिवहन निगम को शत प्रतिशत बसें सड़कों पर दौड़ाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इनमें से 21 प्रतिशत रोडवेज बस छोटी दीपावली के दिन भी खराब ही पड़ी रहीं।
विज्ञापन

बतां दें कि अलीगढ़ डिपो में 115, बुद्ध विहार में 133, नरौरा में 49, कासगंज में 86, एटा में 150, अतरौली में 48 और हाथरस में कुल 77 बस उपलब्ध हैं। इस प्रकार पूरे मंडल में कुल 658 बस हैं, लेकिन इनमें से 21 प्रतिशत 140 रोडवेज बस छोटी दीपावली के दिन भी खराब ही रहीं। वर्कशॉप में सामान आने का इंतजार होता रहा, लेकिन सामान न आने चलते यह बस सड़कों पर नहीं दौड़ सकीं। अधिकारी इस प्रयास में थे कि छोटी-मोटी कमी वाली रोडवेज बसों को जल्द सुधरवाया जाए, लेकिन तकनीकी सामान न आने की वजह से इन बसों की मरम्मत का कार्य ही नहीं हो सका। क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि वर्कशॉप में मिस्त्री, कर्मचारी मौजूद हैं। कुछ सामान आ गया है तो कुछ का इंतजार है। समय को देखते हुए अगर सामान मिल जाता है तो एक-दो दिन में इनमें से अधिकांश बसों को सड़कों पर संचालित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed