फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14 patients killed, 288 infected

14 मरीजों की मौत, 288 संक्रमित मिले

Mon, 26 Apr 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
14 patients killed, 288 infected
ऑक्सीजन एवं चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में शहर में मौत का सिलसिला जारी है। महानगर के कोविड अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत की सूचना है, जबकि एक युवक की मौत दिल्ली में हुई है। रविवार को जनपद में 288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में साकेत कॉलोनी सुरेंद्रनगर, मानसरोवर कॉलोनी, जयगंज, सराय हकीम, गांधी नगर, मानसरोवर कॉलोनी, दूबे का पड़ाव, लेखराजनगर, गोमती नगर, नई अंबेडकरनगर में मरीजों की मौत हुई है। इसके अतिरिक्त जीवन ज्योति अस्पताल में मसूदाबाद के 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

रघुवीरपुरी निवासी बुजुर्ग की मौत जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही हो गई। सिद्धार्थनगर के युवक की मौत दिल्ली में हुई है। इसके अतिरिक्त एक महिला की मौत हुई है। अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में कितने कोरोना से संक्रमित हैं। रविवार को 288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 108 लोग स्वस्थ हुए हैं। अतरौली तहसील क्षेत्र में करीब 20 संक्रमित मरीज निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दो या उससे अधिक मरीज
प्रतिभा कॉलोनी, अशोकनगर, स्वर्ण जयंतीनगर, सर सैयदनगर, महावीर पार्क, मित्रनगर, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर, विष्णुपुरी, ज्ञानसरोवर कॉलोनी, कुलदीप विहार, तिरुपति विहार, गुलशन पार्क मेलरोज के पास, निरंजनपुरी, मंगल विहार कॉलोनी, शंकर विहार कॉलोनी, न्यू अशोकनगर, रावण टीला, सहनौल अतरौली आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed