फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14-day wait for ultrasound; X-ray report on mobile

Aligarh News: अल्ट्रासाउंड के लिए 14 दिन इंतजार, एक्स-रे रिपोर्ट मोबाइल पर

Tue, 25 Aug 2026 03:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
14-day wait for ultrasound; X-ray report on mobile
जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : samvad
मलखान सिंह जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को लगभग पांच से 14 दिन तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बाद ही उनका नंबर लग पाता है। अधिकांश मरीज इतना इंतजार नहीं करते और निजी अस्पताल जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वहीं एक्स-रे कराने वालों को पहले तो घंटों इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद इसकी रिपोर्ट मोबाइल पर दी जा रही है। एक्स-रे फिल्म वाली रिपोर्ट नहीं मिल रही है जिससे मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को कम से कम चार से पांच दिन या कभी-कभी 10 से 14 दिन बाद बुलाया जाता है, क्योंकि रेडियोलॉजी विभाग में स्टाफ नहीं है। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ही रेडियोलॉजिस्ट का काम संभाल रहे हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारी भी होने के कारण वह अल्ट्रासाउंड में ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना औसतन 50 से 60 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
विज्ञापन


-तीमारदार हो जाते हैं परेशान-
मैंने अपने रिश्तेदार शहबाज के पैर का एक्स-रे कराया था, तीन दिन हो चुके हैं। अब उसकी रिपोर्ट मोबाइल पर दे रहे हैं, लेकिन मेरे पास स्मार्ट मोबाइल नहीं है, क्या करें। -समरीन, शाहजमाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हाथ का एक्स-रे कराया था, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। जहां इलाज हो रहा है, वो डॉक्टर रिपोर्ट मंगा रहे हैं, क्योंकि मोबाइल पर रिपोर्ट नहीं मान रहे हैं। -ज्ञानवती, हरदुआगंज।

बेटी निशा झगड़े में घायल हो गई थी, उसका हाथ टूट गया है। एक्स-रे कराने के लिए सुबह से कतार में लगे। दोपहर के 12 बजे बाद भी नंबर नहीं आया। -भूपेंद्र सिंह, नगला पदम।

मैं सुबह से कतार में लगा था। हाथ टूटा है, जिसका एक्स-रे कराना है। दोपहर के एक बजे तक नंबर नहीं आया था। खड़े-खड़े पैरों में दर्द हो होने लगा। कम से कम बैठने की जगह होनी चाहिए।
रोहित शर्मा, गंभीरपुरा।

आठ अगस्त को बेटी की पथरी की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। भीड़ बहुत थी तो हमें 22 अगस्त की तारीख दे दी गई। उस दिन नहीं आ पाए। सोमवार को अल्ट्रासाउंड हो पाया है। अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
-हरवीर सिंह, इगलास।

मुझे भी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए छह दिन तक इंतजार करना पड़ा। यहां आने वाले सभी मरीजों को लगभग 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ता है। मरीज और उनके तीमारदार दोनों परेशान हो जाते हैं।

-चंद्रशेखर शर्मा, रसलगंज।

अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शासन से पत्राचार किया है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक्स-रे की फिल्म की आपूर्ति नहीं मिलने से मजबूरी में मरीजों को मोबाइल पर रिपोर्ट दे रहे हैं ताकि उनका उपचार न रुके।
डॉ. जगवीर वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed