Aligarh: अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर, कारगिल विजय दिवस पर 133 रक्तदानी बने महादानी
कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 133 रक्तदानी महादानी बने। इनके रक्त से 532 लोगों की जिंदगानी बचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले ‘लहू देश के लिए’ में 133 रक्तदानी महादानी बने। इनके रक्त से 532 लोगों की जिंदगानी बचेगी। इस मौके पर एसवी कॉलेज में 40, गभाना में 61 और सासनी में 32 लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर अतिथियों से सम्मानित कराया ।
एसवी कॉलेज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है। आपके रक्त से जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बच सकती है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। कोल विधायक अनिल पाराशर ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने में सबको बढ़ चढ़ हिस्सा लेना चाहिए। पूर्व विधायक संजीव राजा ने कहा कि रक्तदानमहादान है, क्योंकि रक्तदान करने वाले को यह नहीं पता होता है कि उनका रक्तदाता किसकी जिंदगी बचाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करना कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कॉलेज के शिक्षकों, एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. ब्रजेश सक्सेना, डॉ. शशिबाला त्रिवेदी, डॉ. हरेंद्र गौड़, डॉ. अतुल अरोरा, डॉ. नेपाली, डॉ.पंकज चौधरी, छात्र नेता अमित गोस्वामी, बल्देव चौधरी सीटू, तनिष्क प्रताप सिंह आदि का सहयोग रहा।
गभाना में एसडीएम और लेखपाल टीम ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सत्यमन मानव सेवा संस्था के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान कर चार लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार सिंह ने कहा कि साल में चार बार स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। जिससे चार लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। एसडीएम ने भी रक्तदान किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी लेखपालों के साथ शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
संस्था अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, मदन मोहन सारस्वत, भुवनेश गोयल सुबोध कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, प्रवीन शर्मा, प्रीती देवी, पवन कुमार सिंह, सुमन देवी, प्रेमलता सिंह, राधा सिंह, कोयल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह, विवेक यादव, मनीष भट्ट, सचिन कुमार, पूजा सिंह, अभिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, घनश्याम भट्ट, प्रेमप्रताप सिंह, शुभम सिंह, आरती सिंह, प्रदीप चौधरी, प्रवीन देवी, विनय कुमार, राम प्रकाश शर्मा, संजीव कुमार, शौकीन खान, फिरोज खां, भानुप्रताप सिंह आदि ने रक्तदान किया।