{"_id":"5c8ea677bdec22764d26e5c6","slug":"131552852599-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस और मडराक में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस और मडराक में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनाव और होली की तैयारियों को लेकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल मार्च निकाल लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। रविवार को इसी क्रम में थाना सिविल लाइंस और मडराक क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
सिविल लाइंस क्षेत्र में एसीएम तृतीय अंजुम, सीओ तृतीय अनिल कुमार समानिया व इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इंस्पेक्टर अमित कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के जमालपुर, शमशाद मार्केट, ठंडी सड़क, एएमयू सर्किल, दोदपुर, केला नगर, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, मधुपुरा तिराहा से होते हुए जिलाधिकारी आवास से लालडिग्गी से निकल एएमयू सर्किल पर पैदल मार्च खत्म किया गया।
इधर, मडराक थाना क्षेत्र में सीओ इगलास परशुराम व थाना इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बल की टुक डी ने शाहपुर, पालीरजापुर, सिकरना, अलीपुर, मडराक, नौहटी, समस्तपुर करित, मुकटगढ़ी आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए रूस्तमपुर सकतखां तक पैदल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से होली का जश्न मानने और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।