{"_id":"5c5f2d0ebdec2273635514e2","slug":"131549741326-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में दो और नये थाने बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में दो और नये थाने बनेंगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में महुआ खेड़ा और रोरावर थाने के निर्माण का बजट मंजूर हो गया है। योगी सरकार के बजट में घोषित नये थानों में उक्त दोनों थाने शामिल हैं। इसके साथ ही इगलास तहसील में गोरई को थाना बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है।
जो स्थानीय स्तर से बहुत जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। वर्तमान में जिले में 26 थाने हैं और एक महिला थाना मिला कर कुल 27 थाने हैं।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्वार्सी के महुआखेड़ा और देहली गेट के रोरावर थाना बनाने का बजट दे दिया है। इन पर निर्माण कार्य सहित अन्य संसाधन जुटाने का काम बहुत जल्द ही शुरू होगा।
इसके साथ ही इगलास कोतवाली का बोझ कम करने के लिए गोरई में भी थाना बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। इससे पूर्व गोधा थाने का स्टाफ मंजूर हो चुका है। गोधा थाना जवां थाना क्षेत्र में आता है।