{"_id":"5bf31784bdec2269b96c9eb4","slug":"131542657924-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्टर के मामले में दो को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्टर के मामले में दो को कारण बताओ नोटिस
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कैनेडी आडिटोरियम में मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिन लाहौर नइ वेख्या’ मंचन के प्रचार-प्रसार के लिए बने विवादित पोस्टर के मामले में कल्चरल एजुकेशन सेंटर की कोआर्डिनेटर इंचार्ज व ड्रामा क्लब की अध्यक्ष सहित दो लोगों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इन्हें दो दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
पोस्टर में भारत के गलत मानचित्र लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला तूल पकड़ने के बाद एएमयू इंतजामिया फौरन हरकत में आ गया। इंतजामिया ने कल्चरल एजुकेशन सेंटर (सीआईसी) की कोआर्डिनेटर इंचार्ज व ड्रामा क्लब की अध्यक्ष डॉ. विभा शर्मा व सीईसी में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अब्दुल मन्नान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने डॉ. शर्मा व मन्नान को 2 दिन में अपना पक्ष रजिस्ट्रार कार्यालय में रखने को कहा है। गौरतलब है कि कैनेडी आडिटोरियम में सोमवार को नाटक का मंचन होना था, लेकिन पोस्टर विवादित होने के चलते नाटक का मंचन इंतजामिया ने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
मशहूर लेखक असगर वजाहत ने भारत-पाकिस्तान विभाजन पर नाटक लिखा था, उनके इस नाटक को पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने पसंद नहीं किया था।
भाजयुमो नेता ने दी तहरीर
भाजयुमो नेता अतुल राजाजी ने थाना देहली गेट में एएमयू ड्रामा क्लब व सदस्यों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। अतुल ने आरोप लगाया कि एएमयू में देश विरोधी ताकतें हैं। वे लगातार और जानबूझकर ऐसी हरकतें करते हैं। इस मौके हरि गुप्ता, संजय शर्मा, तनुराग वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता, राहुल माहौर, संजीव मिश्रा, अमित गुप्ता, विजय सिंह भगत, लकी पंडित, विवेक चौधरी, विवेक शर्मा, कुलदीप सिंह, अर्जुन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।