{"_id":"5a42bec44f1c1b3c3d8c02d8","slug":"131514323652-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम से जुड़ी फाइलें जलायीं, जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम से जुड़ी फाइलें जलायीं, जांच की मांग की
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम से जुड़ी फाइलें जलायीं, जांच की मांग की
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के घोटाले से जुड़े सन 2014 से 2017 तक की कुछ फाइलें जलाने की बात सामने आई है। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से पत्र लिखकर शिकायत की है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।
पत्र में भाजपा नेता ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम (पुराना नाम एनआरएचएम) में जबरदस्त घोटाले हुए हैं। इस मामले में अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आयी थी।
इस मामले की कुछ फाइलें स्वास्थ्य विभाग में मौजूद थी। पत्र में इन फाइलों को गड़बड़ी के सबूत के तौर पर बताया गया है। यह भी कहा है कि इन फाइलों का चार्ज 2014 तक एक बाबू के पास था। इस बाबू के बीमार होने के बाद इसका चार्ज दूसरे व्यक्ति को दिया गया।
विज्ञापन
इसी वर्ष उस पहले बाबू की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद चार्ज दूसरे व्यक्ति पर ही रहा। इस मामले की जांच के लिए मुख्य लेखाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। सन 2014 के बाद की ही कुछ फाइलें खाक किए जाने की बात कही है। इन फाइलों के माध्यम से गड़बड़ियों पर और रोशनी डाली जा सकती थी।
शिकायतकर्ता इस मामले में मुझे बताएं, मैं इस मामले की गंभीरता से पूरी जांच कराऊंगा।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ