{"_id":"61db3cc5f0d63a2af3257dc4","slug":"123-people-covid-positive-in-aligarh-city-office-news-ali2827323133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ा...123 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ा...123 मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 123 तक पहुंच गई। एक जनवरी से अब तक 20 फीसदी मरीज बढ़ गए। एक जनवरी को संक्रमितों की संख्या छह थी। जिले में सक्रिय केस अब 460 हो गए हैं। 201 कंटेनमेंट जोन हैं।
रविवार को कुल 3775 कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें 1948 एंटीजन और 11827 आरटीपीसीआर जांच थी। 2285 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को कुल 123 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रविवार को दो व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय केसों की संख्या 460 पहुंच गई है। सक्रिय कंटेनमेंट जोन 201 हो गए हैं। दो कंटेनमेंट जोन को बहाल कर दिया गया है। निगरानी समितियों ने 145 घरों में भ्रमण किया। इन घरों में 187 मेडिकल किट से लक्षणयुक्त व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने टीके की दोनों डोज लगवाने, सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है। लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने े बचने और मास्क के साथ सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के पालन की अपील भी की है।
3196 किशोरों ने लगवाया टीका
- रविवार को 3196 किशोरों (15 से 17 वर्ष) ने कोविड का टीका लगवाया। जबकि इससे ऊपर की उम्र के 14413 लोगों ने भी टीका लगवाया।
अभी गंभीर मरीज नहीं
-हाल ही में एकाएक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही बढ़ गई हो। लेकिन अभी तक गंभीर लक्षण वाले मरीज सामने नहीं आए हैं। इसीलिए अधिकांश लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ ने की समीक्षा बैठक
- सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने विभिन्न टीमों के साथ चिकित्सकों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की। इसमें संक्रमित मरीजों की संख्या से लेकर उनके इलाज को लेकर चर्चा की। चिकित्सकों से अच्छे उपचार का आह्वान करते हुए किसी भी समस्या के लिए तत्काल संपर्क करने के लिए कहा। सीएमओ का कहना था कि सभी एक साथ टीम भावना के साथ काम करते हुए कोरोना संक्रमण से विजय प्राप्त करेंगे।