फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जाट समुदारय में भाजपा विधायक के खिलाफ आक्रोश

जाट समुदारय में भाजपा विधायक के खिलाफ आक्रोश

Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
जाट समुदारय में भाजपा विधायक के खिलाफ आक्रोश
डेस् क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


पूर्व सांसद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बहराइच में भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा द्वारा जाट समाज के सीओ से किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक ने बहराइच में केवल एक पुलिस अधिकारी को ही अपनामित नहीं किया बल्कि पूरी जाट बिरादरी को ललकारा है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर सबसे ज्यादा जाट ही कुर्बानी दे रहे हैं। सत्ता के नशे में पूर्व विधायक ने गाली ही नहीं दी, इतने गंदे शब्दों का प्रयोग किया है कि वह उन्हें कहने में भी असमर्थ हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी उस वीडियो को देखें और उस पर कार्यवाही करें। ऐसे नेता समुदाय में नफरत फैला रहे हैं।
जिले के युवा जाट नेताओं ने बहराइच की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के खिलाफ जाट समाज के सीओ से आपत्तिजनक शब्द कहने पर रविावर को थाना क्वार्सी में तहरीर दी है। कई जिलों में जाट समाज ने रिर्पोट दर्ज कराई है। अलीगढ़ के युवा जाट नेता रंजीत चौधरी और मनु चौधरी के नेतृत्व में क्वार्सी थाने में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी। रंजीत चौधरी ने कहा कि योगीराज में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। बीजेपी नेता सत्ता के नशे में अंधे हो चुके हैं। 2019 में जनता सबक सिखाएगी। मनु चौधरी ने कहा कि जाट समाज को गाली देने व अपशब्द कहने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट एकता संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, पुनीत चौधरी, यशवीर चौधरी, पवन चौधरी, देवेश चौधरी, आदेश चौधरी, शिवा चौधरी, सागर चौधरी, प्रवीन चौधरी, अमित चौधरी आदि थे।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि यहकिसानों के साथ धोखा है। इस योजना के नाम पर सरकार 65 हजार करोड़ रुपया किसानों से प्रीमियम राशि के रूप में वसूल कर चुकी है। लेकिन, फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के बदले किसानों को बीमा राशि नहीं दी गई है। किसान बीमा योजना राफेल घोटाले से भी बड़ा घोटाला है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसान जागृति अभियान चलाकर किसानों में जागृति पैदा करेगी। कहा कि गरीब और कर्जदार किसान की जेब से पैसे निकाल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा की बाइक रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी अपना जनाधार खो चुकी है। इसी वजह सातों विधायक सहित पार्टी पदाधिकारियों के होने के बाद भी रैली फ्लाप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. चौ. शिवराज सिंह की छठवीं पुण्यतिथि उनके निवास पुलिस लाइन में मनाई गई। इस अवसर पर हवन किया गया। उनके चित्र पर सुपुत्र इंजी स्वप्निल, अंशु, चौ. छतर सिंह, विनोद, नीरज शर्मा, अनिल वर्मा, नंद किशोर आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इंजी. स्वप्निल ने बताया कि स्व. शिवराज सिंह का जन्म 29 मार्च 1929 में खैर में हुआ था। 1951 में सिविल कोर्ट अलीगढ़ में वकालत प्रारंभ की। खुर्जा में बीए किया। खैर से 1980 में खैर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। पांच विभागों पशुपालन, कृषि, आदि का मंत्री पद पूरी ईमानदारी से संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed